नागपुर की लॉन टेनिस स्पर्धा में चमकी अमरावती

डॉ. प्रफुल कडू, राहुल शर्मा, विक्की आसुदानी का बढिया प्रदर्शन

* गोंडवाना क्लब का आयोजन
अमरावती /दि.17 – लॉन टेनिस के मैदान पर भी सफलता के झंडे गाड चुके शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रफुल कडू ने हाल ही में नागपुर में खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया. गोंडवाना क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक लॉन टेनिस स्पर्धा में डॉ. प्रफुल कडू ने 65 प्लस समूह में भाग लेकर कई मुकाबले जीतते हुए सेमिफाइनल तक धडक दी. उसी प्रकार युगल मुकाबलों में नगरकर के साथ टीम बनाते हुए डॉ. कडू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.
इसी प्रतियोगिता में अमरावती के राहुल शर्मा और संजय जानवानी ने सेमिफाइनल तक प्रवेश किया. राहुल शर्मा ने विक्की आसुदानी के साथ फाइनल में जगह बनाई. दोनों उपविजेता रहे. राहुल शर्मा अमरावती लॉन टेनिस क्लब के प्रमुख खिलाडी रहे है. अन्य कई स्पर्धाओं में भी उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है. वहीं डॉ. प्रफुल कडू न केवल लॉन टेनिस के अच्छे खिलाडी है अपितु अमरावती में टेनिस स्पर्धाओं के संयोजन व आयोजन में अग्रणी रहते हैं.

Back to top button