मेलघाट में एक ही दिन में रिकॉर्ड 3650 जाति प्रमाणपत्र वितरित

112 गांवों में घर-घर पहुंचकर लाभार्थियों को मिला प्रमाणपत्र

धारणी/दि.17- मेलघाट के दुर्गम क्षेत्र में प्रशासन ने ऐतिहासिक पहल करते हुए एक ही दिन में 3650 जाति प्रमाणपत्र वितरित कर नया रिकॉर्ड बनाया है. चंद्रशेखर बावनकुले की संकल्पना के तहत तथा आशीष येरेकर के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक लागू किया गया.
इस अभियान को सहायक जिल्हाधिकारी एवं उपविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ शुक्ला के मार्गदर्शन में धारणी के तहसीलदार प्रदीप शेवाले ने प्रभावी रूप से अमल में लाया. 17 फरवरी को धारणी तहसील के 112 गांवों में प्रशासनिक टीम ने घर-घर जाकर लाभार्थियों को जाति प्रमाणपत्र वितरित किए. मेलघाट के अत्यंत दुर्गम और आदिवासी बहुल गांवों तक पहुंचकर प्रमाणपत्र वितरण करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया. यह अभियान तहसील कार्यालय धारणी की ओर से पिछले दो महीनों की योजना और तैयारी के बाद लागू किया गया. ग्राम स्तर पर राजस्व अधिकारियों ने निःशुल्क आवेदन वितरित कर दस्तावेज संकलित किए और ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रमाणपत्र तैयार किए गए.
प्रमाणपत्रों के लिए आवश्यक निधि एकात्मिक आदिवासी प्रकल्प कार्यालय धारणी द्वारा उपलब्ध कराई गई. प्रशासन ने किसी भी आवेदक से कोई शुल्क नहीं लिया और पूरी प्रक्रिया युद्धस्तर पर पूरी की गई. इस अभियान के तहत मोगर्दा 286, बेरदाबलडा 251, राणामालूर 239, काकरमल 179, ढोमणाडाणा 108, ढाकरमल 107, नांदुरी 102, भुलोरी 97, टोली 91, तातरा 90, घोटा 89, टीटंबा 83, कुटगा 80, बोथरा 74, कोटीलावा 72, बुलूमगव्हाण 69, दुनी 59, सादराबाडी 57, हरीसाल 55, नारदू 51, झिलांगपाटी 51, चिपोली 50, मानसुधावडी 47, झीलपी 44, राणीगांव 40, लवादा 38, हिराबंबई 38, गडगा मालूर 37, घोटा 33, राणीतंबोली 31, मांडू 31, कुसूमकोट खुर्द 30, रबाग 30, केकदाबोड 29, राणीपीसा 29, बाबदो 29,धोदरा 28,पाटिया 27, उकूपाटी 27, बीबामल 23, सुसर्दा 22, खोपमार 20, बिजूधावडी 20 मांडवा 20, चौराकुंड 20, कारा 19, रेहटा 17, कावडाझिरी 18, धारणमहू 17, राजपुर 17, सावलाखेडा 16, नागझिरी 16, चेथर 15, कोठा 15, चटवाबोड 15,सावलीखेडा 15, जांबु 14, चिचघाट 14, गोंडवाडी 14, कासमार 13, डापका 13, गंभेरी 13, चाकर्दा 11, धारणी 11, धुलघाट 11, भोडीलावा 11, जामपानी 10, तांगडा 10, आकी 9, मोखा 9, नागझिरा 8, झापल 8, कढाव 8, काटकुंभ 8, टेंमली 7, खारी 7 , गोलाई 6, बोरी 6, भोकरबर्डी 6, टिंगर्‍या 6, बासपानी 4, गोलांडोह 4, दादरा 4, जामपानी 4, गोबरकहू 4, खापरखेडा 3, निरगुडी 3, पानखाल्या 3, रत्नापुर 2, कसाईखेडा 2, खीडकी 2, बिरोटी 2, चिचघाट 2, दाबीदा 2, बोड 2 और बारू 2 सहित 112 गांवों में कुल 3650 जाति प्रमाणपत्र वितरित किए गए. एक ही दिन में इतने बड़े स्तर पर जाति प्रमाणपत्र वितरण की इस पहल की सभी स्तरों पर सराहना की जा रही है. इस अभियान से मेळघाट के आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को शासन की सेवाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचा है, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है.

Back to top button