1100 किलो खिचडी प्रसादी का वितरण

गडगडेश्वर शिवमंदिर में इगोसेठ चावरे की पावन स्मृति में आयोजन

* हजारों दर्शनार्थियों को लाभ
अमरावती /दि.18 गडगडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर 1100 किलो खिचडी प्रसादी का हजारों भाविकों को वितरण किया गया. यह आयोजन इगोसेठ चावरे की पावन स्मृति में किया गया. इस समय नगरसेवक रतन डेंडूले, दयाशंकर केसरवानी, संतोष चावरे, संजय डेंडूले, पप्पू टाक, मन्नूजी चावरे, लक्ष्मण बुंदेले, नगरसेवक आशीष अतकरे, कर्नल राहल, कैलाश डीके, संजीव चंडाले, जीतू डीके, अनिकेत डीके एवं मित्रमंडल की उपस्थिति रही.
भोलेनाथ गडगडेश्वर की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती पश्चात आयोजित प्रसादी का दर्शनार्थियों ने उत्साह से लाभ लिया. संपूर्ण परिसर हर-हर महादेव से गूंज उठा था. उल्लेखनीय है कि, गडगडेश्वर महादेव प्राचीन शिवमंदिर है. जहां रोज ही भक्तों का तांता लगा रहता है. प्रत्येक सोमवार बडे सबेरे से ही भाविक पूजन, अभिषेक के लिए उमडते हैं. उसी प्रकार गडगडेश्वर शिवलिंग का अलौकीक श्रृंगार भक्त बडे उत्साह, उल्लास, उमंग से करते हैं. जिसके दर्शन हेतु भाविक उमडते हैं.

Back to top button