महावितरण का स्मार्ट मीटर पारदर्शी : पवार
बडनेरा में स्मार्ट मीटर जनजागृति स्टॉल का उद्घाटन

अमरावती/दि.19 –बदलती तकनीक पर आधारित महावितरण का स्मार्ट मीटर बिजली ग्राहकों के लिए फायदेमंद है. इस मीटर से ग्राहकों को मिलने वाली विविध सुविधाओं की और आर्थिक लाभ की जानकारी सभी तक पहुंचाएं. स्मार्ट मीटर को लेकर ग्राहकों में निर्माण गलतफहमियों को प्रत्यक्ष उनसे भेंट करते हुए और प्रात्यक्षिक से दूर करने का आवाहन महावितरण के संचालक (मानव संसाधन) राजेंद्र पवार ने किया.
महावितरण कंपनी की ओर से बडनेरा बस स्थानक के पास आयोजित स्मार्ट मीटर जनजागृती स्टॉल के उद्घाटक के रूप में वे बोल रहे थे. इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता दीपक देवहाते, दीपाली माडेलवार, कार्यकारी अभियंता प्रफुल्ल लांडे, उपकार्यकारी अभियंता जयंत घाटे उपस्थित थे. 9 से 23 फरवरी दौरान चलाए जा रहे जनजागृती पखवाडा इस विशेष सूचना कक्ष की स्थापना की गई है.





