जिला परिषद उर्दू शाला में आनंद मेला व पुरस्कार वितरण

खोलापुर/दि.19 -खोलापुर स्थित विद्यालय में आनंद मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और अत्यंत भव्य वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता साजिद शाह ने की तथा उद्घाटन अशफाक अहमद के शुभ हाथों से किया गया. इस अवसर पर सत्कार मूर्ति के रूप में मोहम्मद इमरान तवक्कल, पूर्व मुख्याध्यापक अलहाज नईम खान, मोहम्मद अजीम (मुख्याध्यापक, नेरपिंगलाई), सहायक शिक्षक अलहाज हबीब कौसर तथा अमीन अहमद खान का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया.
विद्यालय की शाला व्यवस्थापन समिति के सदस्य इमरान शाह, सबहत नाजमिन, शाहिना परवीन, वहीदा परवीन, सहला नाज, समरीन कौसर, शेजाद खान, रजिक खान एवं रेहान खान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम की प्रस्तावना रुस्तम सर ने रखी. विद्यालय के सहयोग एवं विकास पर अपने विचार व्यक्त किए. आनंद मेला की जानकारी सायमा जरीन ने दी. इस अवसर पर आनंद मेला तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मुख्याध्यापक मोहम्मद अजीम ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि विद्यालय प्रशासन, एसएमटी की जिम्मेदारी तथा स्टाफ का सहयोग विद्यालय की प्रगति की नींव है. उन्होंने कहा कि शिक्षक और मुख्याध्यापक की जिम्मेदारी केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके भविष्य निर्माण की है. कार्यक्रम दौरान हबीब कौसर ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अमीन अहमद खान ने स्टाफ का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम का संचालन सनीआ तसमीम व शिक्षक शफीक ने किया. मंच व्यवस्था शिक्षक जुबेर ने संभाली.





