भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मनपा में ली समीक्षा बैठक
फर्जी प्रमाणपत्र का मामला उठाया

* कहा-15 दिनों में 862 लोगों पर की जाएगी कार्रवाई
* महापौर श्रीचंद तेजवानी को दी शुभकामनाएं
* जिलाधीश से लेकर सीपी से की मुलाकात
अमरावती/दि.21 – भाजपा के पूर्व नेता सांसद किरीट सोमैया का शुक्रवार को अमरावती दौरा हुआ. इस दौरान सबसे पहले वह अमरावती महानगरपालिका पहुंचे. जहां उन्होंने महापौर श्रीचंद तेजवानी को शुभकामनाएं दी. उसके पश्चात सोमैया ने मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक, पुलिस आयुक्त राकेश ओला और जिलाधीश आशिष येरेकर से भी मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान फिर से फर्जी प्रमाणपत्र का मामला उठाया. उन्होंने बताया कि अमरावती शहर में फर्जी कागजातों के आधार पर 962 लोगों ने फर्जी प्रमाणपत्र हासिल किए है. इस संबंध में कार्रवाई जारी है, वहीं 100 लोगों पर इससे पहले भी अपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है. अदालत में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है, वहीं 862 लोगों पर आनेवाले 15 दिनों में कार्रवाई होगी. ऐसी चौंकानेवाली जानकारी भी भाजपा ने किरीट सोमैया द्वारा पत्रकारों से बातचीत करते समय दी गई.
उन्होंने बताया कि इस परे मामले में जिलाधिकारी आशीष येरेकर, पुलिस आयुक्त राकेश ओला, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा से विस्तृत चर्चा पूर्ण हो चुकी है. अमरावती शहर में फर्जी कागजातों के जरिए प्रमाणपत्र हासिल किए जाने के कई चौंकानेवाले मामले सामने आए थे. जिसके चलते महानगरपालिका प्रशासन को कडे निर्देश दिए जाने के बाद प्रशासन ने अब तक 100 से अधिक लोगों पर अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है. 962 लोगों ने फर्जी कागजात तैयार कर प्रमाणपत्र हासिल किए है. जिनके खिलाफ कार्रवाई जारी है, वहीं 15 दिनों के भीतर 862 लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी यह भी लगभग तय है. इस दौरान महापौर श्रीचंद तेजवानी भी उपस्थित थे.
* 2025 में 35 हजार जन्म दाखिलें में हुआ घोटाला
पत्रकारों से बातचीत करते समय भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि वर्ष 2025 में अमरावती शहर से 35 हजार जन्म दाखिले दिए गए थे. उनमें भी बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है. ऐसी जानकारी सामने आ रही है. जिसके चलते इस मामले में भी आनेवाले 15 से 20 दिनों के भीतर कार्रवाई होगी. ऐसी सूचना सभी संबंधित प्रशासन को दें दी गई है. यहां बता दें कि पिछले कुछ महीनों से भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा अमरावती सहित संपूर्ण राज्य में फर्जी प्रमाणपत्र का मुद्दा लगातार उठा रहे है, वहीं प्रतिमाह वे अमरावती मनपा में भी बैठक लेकर इस मामले में की जा रही कार्रवाई का लगातार जायजा ले रहे है. ऐसे में शुक्रवार को अचानक सोमैया का अमरावती मनपा पहुंचने से प्रशासन में हलचल मच गई थी. परंतु उनका दौरा पहले से ही निर्धारित होने के चलते मनपा प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट था. खासकर मनपा का विवादित तथा चर्चित जन्म-मृत्यु विभाग शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे ही शुरु हो चुका था, वहीं संबंधित सभी कागजात और और जानकारियां यहां के अधिकारी, कर्मचारी इकट्ठा करते हुए नजर आए. यहां बता दें कि भाजपा नेता किरीट सोमैया के निर्देश पर ही मनपा ने एकसाथ 500 से अधिक लोगों पर कोतवाली पुलिए थाने में अपराध दर्ज करवाया है.





