राष्ट्रपति के बंदोबस्त के लिए 34 अधिकारी, 215 कर्मचारी शेगांव रवाना
आगमन के तीन दिन पहले ही रवानगी

अमरावती/दि.23 – राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म बुधवार 25 फरवरी को विदर्भ की संत नगरी शेगांव दौरे पर आ रही हैं. राष्ट्रपति इस समय श्री संत गजानन महाराज मंदिर में जाकर दर्शन करेंगी. राष्ट्रपति के इस दौरे के बंदोबस्त के लिए विदर्भ के हर जिले से पुलिस दल शेगांव में तैनात किया गया है. इस दौरे के लिए अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय व ग्रामीण पुलिस की ओर से कुल 34 अधिकारी व 125 कर्मचारियों का दल रविवार को शेगांव के लिए रवाना हुआ.
अमरावती जिला ग्रामीण पुलिस की ओर से शेगांव रवाना हुए. बंदोबस्त में 2 उपविभागीय पुलिस अधिकारी, 5 पुलिस निरीक्षक, 1 बीडीडीएस के पीआई, 20 एपीआई व पीएसआई के साथ ही 100 पुलिस, 30 महिला पुलिस व 10 ट्रॉफिक पुलिस का समावेश है. इसके अलावा अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय की ओर से एक सहायक पुलिस आयुक्त, 5 पुलिस उपनिरीक्षक, 50 पुरूष कर्मचारी व 25 महिला कर्मचारियों का समावेश है. यह दल रविवारद को शेगांव में दाखिल हो गया. जो बुधवार को राष्ट्रपति के शेगांव से रवाना होने के बाद वापस आएगा.