घर में घुसकर विवाहिता से छेडछाड

अमरावती/ दि. 27 – फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में आनेवाले पोहराबंदी परिसर में 39 वर्षीय महिला के घर में घुसकर छेडछाड किए जाने की घटना उजागर हुई है. इस प्रकरण में पुलिस ने बुधवार की रात दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
शिकायतकर्ता महिला यह मजदूरी करती है. आरोपी नरेंद्र माधव चव्हाण (30) यह पिछले अनेक दिनों से पीडिता के घर के सामने चक्कर मारता हुआ उसे परेशान कर रहा था. 24 फरवरी की शाम पीडित महिला की सास का निधन होने से पति और अन्य सदस्य अंतिम संस्कार के लिए गये थे. इस मौके का फायदा उठाते हुए नरेंद्र महिला के घर में घुसा और उसका हाथ पकडकर छेडछाड करने लगा. इस घटना से भयभीत हुई महिला चिल्लाते हुए बाहर निकली. महिला जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां एक रिश्तेदार महिला ने पीडिता के साथ गालीगलौज देते हुए उसे धमकाया. पीडिता की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ विनयभंग व अश्लील गालीगलौज का मामला दर्ज किया है.





