ढाई लाख की नकली नोट बेचनेवाले खामगांव के दो आरोपी गिरफ्तार

हिंगोली/दि.27 – समीपस्थ वाशिम मार्ग स्थित कन्हेरगांव खेत परिसर में एक लाख रुपए की असली नोटों के बदले 2.50 लाख रुपयों की नकली नोटे देनेवाले दो आरोपियों को वासबा पुलिस के दल ने बुधवार की रात पीछा करते हुए पकडा.
नांदेड जिले के लिंगापुर निवासी अंतेश्वर भुसारे से खामगांव में रहनेवाले लखन बजाज व विजय ठाकुर ने संपर्क साधते हुए उसे अपनी लॉटरी निकलने की जानकारी दी थी. साथ ही अपनी बडी कंपनी रहने की बात कहते हुए एक लाख रुपए के बदले ढाई लाख रुपए देने का प्रलोभन दिखाया और एक लाख रुपए लेकर हिंगोली-वाशिम मार्ग पर कन्हेरगांव नाका खेत परिसर में बुलाया. जिनकी बातों पर भरोसा करते हुए अंतेश्वर भुसारे अपने साथ एक लाख रुपए लेकर कन्हेरगांव नाका खेत परिसर पहुंचे. जहां पर खामगांव से एक कार में सवार होकर लखन बजाज व विजय ठाकुर भी आए. जिन्होंने भुसारे के साथ डील करनी शुरु की. इसी समय पुलिस का एक गश्ती दल मौके पर पहुंच गया. जिसे देखते ही दोनों आरोपी अपनी कार सहित वहां से भाग निकलने का प्रयास करने लगे. लेकिन पुलिस ने उनकी कार को ओवरटेक करते हुए रुकवाया और कार की तलाशी ली, तो 500 रुपए की नकली नोटों के 5 बंडल कार से बरामद हुए. जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Back to top button