‘हाथों में निशान लेकर चला रे मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे’
अंबा नगरी में लगा ऐसे जैसे खाटू में है

*हजारों सहभागी हुए मनोकामनापूर्ति निशान यात्रा में
* श्याम बाबा, रामदेव बाबा, गजानन महाराज की भव्य झांकियां
* दीपक चौधरी, रवि ओझा, अक्षिता पांडे, ओम चायल, जय जोशी ने समस्त मार्ग में दी भजनों की प्रस्तुति, खूब थिरके खाटू नरेश के भक्त
अमरावती / दि.27 – अंबा नगरी श्याम प्रेमियों द्बारा आज सबेरे 8 बजे निकाली गई भव्य मनोकामना पूर्ति निशान यात्रा में हजारों खाटू नरेश भक्त अपार उत्साह, श्रध्दा से न केवल सम्मिलित हुए. अपितु खाटू नरेश के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए भजन, भक्ति गीत गाते हुए थिरकने लगे थे. विलास नगर के श्री सिध्दी विनायक मंदिर से प्रारंभ हुई निशान यात्रा जब रॉयली प्लॉट सतीधाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर पहुंची तो आस्था का सैलाब अनुभव करने के साथ यही खाटू नगरी साकार होने का आभास भक्तों को हुआ. अनेकानेक महिलाएं, भक्त निशान अर्थात ध्वजा लेकर बडे उत्साह, उमंग, उल्लास से लबालब थे. जिन्हें देखकर लोग भी श्याम भक्ती पर रीझ गये. खाटू नरेश की जय, हारे का सहारा की जय और नाना प्रकार के जयघोष ने वातावरण को श्याम बाबा की अनूठी, सिर चढकर बोलनेवाली श्रध्दा से सराबोर कर दिया.
* राहगीर भी हो रहे थे नतमस्तक
भव्य रथ और सजीव झांकियां इस निशान यात्रा की विशेषता रही. गजानन महाराज, श्री रामदेव बाबा, रानी सती दादी, श्याम दरबार अलग- अलग रथों पर सजाए गये थे. उसी प्रकार अश्वारूढ श्याम बाबा और रामदेव बाबा की सजीव झांकी अनिकेत श्रीवास एवं सहयोगी ने साकार की थी. वे भक्तों के साथ-साथ अंबानगरी वासियों के आकर्षण का केन्द्र बने थे. भक्त और राहगीर उन्हें देखकर नतमस्तक हो रहे थे. साथ ही जयकारा लगा रहे थे.
* इनका रहा समावेश और सक्रिय योगदान
विलास नगर गणपति मंदिर से चौधरी चौक, कॉटन मार्केट, चित्रा चौक, सरोज चौक, श्याम चौक से जयस्तंभ की राह में अनेकानेक भक्तों और भक्त मंडलों ने निशान यात्रियों की आवभगत हेतु जल, मसाला दूध, पायनापल शेक और आइस्क्रीम का वितरण किया. उसी प्रकार विशेष सहयोगी में सेवाधारी मंडल, सतीधाम परिवार, दीवाने बाबा के परिवार, श्री श्याम लखदातार परिवार, लखदातार परिवार, जय बाबारी मित्र परिवार, चांगापुर नरेश मित्र परिवार, समर्पण परिवार, रामदेव बाबा उत्सव समिति, किन्नर अखाडा, श्याम मित्र परिवार बडनेरा, राजतिलक बडनेरा, बालाजी बैंजो पार्टी, वलगांव भजन मंडल, श्री एकवीरा श्याम परिवार, रामदेव बाबा सत्संग मंडली का समावेश रहा.
लाइव भजनों पर थिरके भक्त
निशान यात्रा में डीजे तो था ही लाइव भजन गायकों ने भी श्री श्याम के चरणों में अपनी भक्ति समर्पित करते हुए प्रस्तुति दी और हजारों भाविकों को थिरकने प्रेरित किया. उनमें सिध्दहस्त गायक दीपक चौधरी, जय जोशी, रवि ओझा, अक्षिता पांडे, ओम चायल, महेश शर्मा, लकी पांडे और अन्य का समावेश रहा. भक्त हाथों में श्याम निशान लेकर बडा आनंद लेते हुए थिरक रहे थे. प्रसिध्द भजनों की पंक्तियां चाव से गुनगुना रहे थे. हारे हारे हारे हारे के सहारे, तू किरपा कर बाबा कीर्तन कराउंगा….. सहित भगवान श्री रामदेव बाबा, राधा रानी, रानी सती दादी, कृष्ण कन्हैयालाल के भजनों का, कीर्तन का समावेश रहा.
सतीधाम में निशान अर्पण, आरती
झूमते, थिरकते बडे ही आनंद से निशान यात्रा सती धाम श्याम बाबा मंदिर पहुंची. वहां उत्साह चरम पर देखा गया. युवाओं, महिलाओं, युवतियों सभी ने झूमकर आनंद व्यक्त किया. गगनभेदी जयघोष किया. आरती पश्चात निशान यात्रा परिपूर्ण हुई. संध्या समय नेपाल के प्रसिध्द सरदार बंटी सिंह का भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. मार्ग में अनेक स्थानों पर फूल बरसाए गये. भक्तों ने यथाशक्ति मेजबानी दी.
लोटांगण करते हुए हरीश भैया सहभागी
बाबा भक्त हरीश भैया ने दंडवत, लोटांगण करते हुए. श्री श्याम लखदातार परिवार द्बारा दरबार सेवा, बाबा रामदेव का श्रृंगार जय जोशी, विजय जोशी ने किया. दीवाने बाबा के परिवार ने यह अत्यंत चित्ताकर्षक मूर्ति समर्पित की है. रानी सती दादी का श्रृंगार मनीष जी महाराज ने किया. बैंड, डीजे, बैंजो, बालाजी बैंजो पार्टी के सुभाष साहू ने सेवा दी. चौधरी चौक पर रामचंद्र जी गुप्ता, रवि पंजापी परिवार की ओर से लस्सी की सेवा दी गई.
इन भक्तों की रही उत्साहपूर्ण सेवा
संजय झुनझुनवाला, जय जोशी, लकी पांडे, हस्तीमल टेलर, विजय जोशी, विश्वनाथ पांडे, राजेश्वर पांडे, विजय पांडे जय बाबा री, आशीष लड्ढा, अक्षय व्यास, गोपाल भूतडा, कार्तिक व्यास, सुमित बावरा, सागर गुप्ता, आनंद सिंघानिया, मुकेश साबू, दीपक राठी, प्रणय साहू , अनिकेत श्रीवास, राजेश चांडक रिध्दपुर, जितेंद्र टेलर, अंकित राठी, श्रीराम अटल, नीलू झुनझुनवाला, वर्षा जोशी, प्राची जोशी, अक्षरा व्यास, दीपा लड्ढा, गायत्री राठी, दीपिका साबू, योगिता टेलर ,सोनाली भूतडा, शिखा अटल, दीपाली टेलर, शीतल पांडे, आकांक्षा श्रीवास, श्रुति गुप्ता, टीना पांडे, सुचेता राठी, पूनम साहू, अन्नपूर्णा व्यास, शीला पांडे, किरण गांधी, अर्चना पारीक, तेजस्विनी पवार, ममता जांगिड़राजेश, सुनीता सेवानी, राजेश व्यास, ऋषिकेश व्यास, प्रशांत शर्मा, शुभम पांडे, अशोक जोशी, पवन भूत, राहुल राठी, मनीष अग्रवाल, श्री आसोपा, करण शर्मा, श्लोक गुप्ता, दश जोशी, श्लोक जोशी मिताशी, काव्यांश, आरव व्यास दीनदयाल जांगिड़, ईशान सेवानी, अमित पारीक, अमर सींग पवार, दिनेश गांधी, अवनीश गुप्ता, प्रकाश सेवानी, चेतन देवीकर, मनीष शर्मा, निर्मल गौड़, श्याम सम्राट, दीपक सम्राट, कामेश साहू, राजेश साहू पड्डा, रामचंद्र गुप्ता, रवि पंजापी, सागर गुप्ता, बनवारी अग्रवाल, डॉ. अशोक नरेडी, संगीता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, श्रृति गुप्ता, माहीका गुप्ता, संध्या साहू, कविता पंजापी, पांढुरंग देशकर, प्रवीण तंबाकुवाले, दर्शन बागडी, धृव पंजापी, नितिन साहू, विनय सिगरे, राज नगरिया, श्रीकांत गुप्ता, प्रेम गुप्ता, विनोद खेतान, विक्की साहू, विशाल गुप्ता, हरिश गुप्ता, जय नवानी आदि अनेक सहित शहर के श्याम भक्तों की उत्साह पूर्ण सेवा रही.





