कल शहीदी समागम गुरु तेगबहादूर को ‘हिंद-दी-चादर’ से सम्मानित किया जाएगा
पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, सीएम फडणवीस, बावनकुले, नवनीत राणा रहेंगे उपस्थित

अमरावती /दि.28 – महाराष्ट्र शासन द्वारा आयोजित कल रविवार 1 मार्च को नई मुंबई के खारघर, सेक्टर 29 के आवे मैदान पर ‘हिंद-दी-चादर’ के रुप में सम्मानित किये जाने वाले सीखपंथ के 9 वें गुरु तेगबहादूर साहब जी के 350 वें शहीदी समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक समारोह में देशभर से बडी संख्या में सीख बंधु तथा नागरिक उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री, चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीष महाराज तथा भाजपा नेत्री व जिले की पूर्व सांसद नवनीत राणा की भी उपस्थिति रहेगी.
कार्यक्रम में गुरुबाणी कीर्तन अरदास उसी प्रकार गुरु तेगबहादूर साहिब जी के जीवन कार्यों पर आधारित विशेष प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. उनके धर्म स्वतंत्रता के लिए दिये गये सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करके उनके शौर्य, त्याग और मानवता के लिए योगदान का सम्मान किया जाएगा. श्री गुरु तेगबहादूर साहिब जी को स्मरण करके देशवासियों को एकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा. ऐसी जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है.
इस पार्श्वभूमि पर ओवे मैदान परिसर में बडे प्रमाण में तैयारियां शुरु है तथा सुरक्षा व्यवस्था की विशेष सावधानी बरती जा रही है. प्रशासन, पुलिस यंत्रणा और स्वयं सेवक कार्यक्रम को सफल बनाने सुसज्ज है. 350 वे शहीदी समागम के निमित्त यह कार्यक्रम धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाला साबित होगा तथा नई मुंबई में यह समारोह ऐतिहासिक रहेगा, ऐसी भावना आयोजकों द्वारा व्यक्त की है.





