प्याज उत्पादकों को प्रतिक्विंटल 500 रुपए दें अनुदान
छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री से की मांग

* निर्यात के लिए दीर्घकालीन नीति तय करने का आग्रह
मुंबई/दि.28 -राज्य के प्याज उत्पादक किसान गंभीर आर्थिक संकट में आ गए है. उन्हें राहत देने के लिए प्रतिक्विंटल 500 रुपए अनुदान घोषित किया जाएग, यह मांग उच्च नागरी आपूर्ति व ग्राहक संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पत्र द्वारा की है.
भुजबल ने पत्र में कहा कि, देश में कुल प्याज उत्पादकों में से करीब 60 प्रतिशत उत्पादन महाराष्ट्र में होता है, तथा इसमें सबसे बडा हिस्सा नाशिक जिले का है. फिलहाल बाजार में प्याज को प्रतिक्विंटल 500 से 1000 रुपए दाम मिल रहा है. जबकि उत्पादन खर्च 1500 रुपए है. जिसके कारण किसानों को घाटा सहना पड रहा है. बढती मजदूरी, खाद, औषधि की दरें और असमय बारिश के कारण परिस्थिति और भी बिकट हो गई है. वर्ष 2023 में सरकार ने प्रतिक्विंटल 350 रुपए अनुदान दिया था. हालांकि, वर्तमान स्थिति और भी गंभीर होने से न्यूनतम 500 रुपए अनुदान तुरंत दिया जाए, ऐसी उनकी मांग है. तथा प्याज को उत्पादन खर्च पर आधारित गारंटीमूल्य निश्चित कर निर्यात संबंधी स्पष्ट और स्थिर नीति बनाएं, ऐसा सुझाव भी छगन भुजबल ने दिया है.





