छठी मंजिल से गिरे 6 कामगार
चेम्बूर में एक की मौत

मुंबई /दि.28- चेम्बूर के सुभाष नगर एनजी आचार्य मार्ग पर आज सबेरे भवन निर्माण साइट पर बडी दुर्घटना हो गई. जब छठवीं मंजिल से 6 कामगार नीचे गिर गये. एक श्रमिक की मृत्यु हो जाने का समाचार है. पुलिस मौके पर पहुंची है. पांच कामगारों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है. कुछ मजदूरों की दशा चिंताजनक बतायी जा रही है. उनमें गुणधर राय, उसराई, रामल्लू, संदीप, रमेश राय, विजय का समावेश है. निर्माणाधीन भवन के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है. सुरक्षा जालियों के बावजूद दुर्घटना पर हैरानी जताते हुए जांच शुरु करने का दावा मनपा अधिकारी कर रहे हैं. पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने संतप्त प्रतिक्रिया देते हुए मजदूरी की मौत पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.





