आयो सांवरियो सरकार लीले पे चढ के …
रामदेव बाबा उत्सव समिति का आयोजन

* सुमधुर भजनों के साथ भक्तों ने लिया फूलों की होली का अमृत आनंद
अमरावती/ दि. 2 – रामदेव बाबा उत्सव समिति द्बारा हर माह की तरह इस माह के पहले रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया. इस बार केवल भजन संध्या नहीं बल्कि बाबा के भक्तों ने भजनामृत का रसपान किया. उन्होंने फूलों की होली खेलते हुए रामदेव बाबा की सजीव झांकी का दर्शन किया. साथ ही उनकी भक्ति में तल्लीन होकर बाबा का गुणगान करते हुए पूरा समय व्यतीत किया. ‘आयो सांवरियो सरकार लीले पे चढ के, लीले पे चढ के यो घोडे पे चढ के…’ जैसे भजनों की धून सर्वत्र सुनाई दे रही थी. स्थानीय राजापेठ स्थित रामदेव बाबा मंदिर में रविवार की शाम 5.30 बजे रामदेव बाबा उत्सव समिति द्बारा साउर के यजमान दिपेश रमेश लढ्ढा के सहयोग से फूलों की होली भजन अमृत का आयोजन किया गया. इसकी शुरूआत सर्वप्रथम बाबा की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई. पश्चात सभी ने बाबा का गुणगान करते हुए भजन प्रस्तुत किए. चालों रे राम देवरे दरबार….सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए है…खाटु वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो… बाबा आज थाने आणो है, थाने कोल निभानों हैं, कीर्तन की है रात… भर देें रे श्याम झोली भर दें…जैसे एक से बढकर एक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद यजमान दीपेश रमेश लढ्ढा की ओर से सभी प्रसादी भोजन कराया गया. इस भजन अमृत में उत्सव समिति के भजन गायक विवेक गुप्ता, पार्थ गुप्ता व पांडे ने सुमधुर वाणी में इसे स्वर देकर सभी को भक्ति के रंग में रंग दिया था. इस बीच आयोजकों द्बारा जीवित झांकी तैयार की गई थी. जिसमें कान्हा के रूप में जय लढ्ढा व राधा के रूप में राजश्री लढ्ढा ने भ्ाूमिका निभाई ् रामदेव बाबा उत्सव समिति द्बारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने सचिन राठी, नीतेश भट्टड, निर्मल बजाज, अधि. आशीष बजाज, हरिराम चौधरी, डॉ. सारंग तापडिया, सीए उज्वल बजाज, रतन जाजू, अधि. कुशल करवा, नितिन जाजू, खुशा राठी, श्याम अटल, दीपक गाढवे, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, जय जोशी, विजय जोशी, अमित साबू, पंकज अग्रवाल, दीपेश लढ्ढा, आदित्य सारडा, खुशाल कलंत्री, मनीष सोमाणी, मनीष सोमाणी, स्नेहल सोमाणी, एकता लढ्ढा, जय करवा, उमेश बाहेती, श्रीनिवास आसोपा, कल्पेश भट्टड, पंकज राठी, तुषार भूतडा, नितिन जाजू, संतोष राठी, नीलेश भूतडा, दिनेश भूतडा, प्रवीण करवा, कुशल कलंत्री, विजयकुमार गांधी, रमेश लढ्ढा, निर्मल लढ्ढा, हेमंत लढ्ढा आदि ने उपस्थिति दर्ज कर अथक परिश्रम किए. इस अवसर पर बडी संख्या में समाज बंधुओं ने उपस्थिति दर्ज की.