पार्षद अनिल अग्रवाल व दिनेश बूब का राजस्थानी समाज ने किया भव्य नागरी सत्कार
राजस्थानी हितकारक मंडल द्वारा आयोजित किया गया सत्कार व सम्मान समारोह

* अग्रसेन भवन में दोनों पार्षदों का अभिनंदन करने राजस्थानी समाजबंधुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
अमरावती /दि.2 – हाल ही में हुई मनपा की आमसभा में दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल तथा अमरावती शहर के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहनेवाले दिनेश बूब का स्वीकृत पार्षद के तौर पर चयन किया गया. राजस्थानी समाज से वास्ता रखनेवाले इन दोनों गणमान्यों के महानगर पालिका में स्वीकृत सदस्य चुने जाने के चलते स्थानीय राजस्थानी समाजबंधुओं में जबरदस्त हर्ष एवं खुशी की लहर व्याप्त हो गई थी. जिसके चलते शहर सहित जिले के राजस्थानी समाजबंधुओं का प्रतिनिधित्व करनेवाले राजस्थानी हितकारक मंडल द्वारा समाज से जुडे इन दोनों गणमान्यों का उनकी इस उपलब्धि पर भव्य नागरी सत्कार करने हेतु गत रोज स्थानीय रायली प्लॉट स्थित अग्रसेन भवन में सत्कार व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें राजस्थानी हितकारक मंडल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित राजस्थानी समाजबंधुओं द्वारा मनपा पार्षद अनिल अग्रवाल व दिनेश बूब का जल्लोषपूर्ण स्वागत करने के साथ ही जबरदस्त सत्कार व सम्मान किया गया.
राजस्थानी हितकारक मंडल के संरक्षक पंडित देवधर शर्मा की अध्यक्षता के तहत आयोजित इस सत्कार समारोह में दोनों सत्कारमूर्ति पार्षद अनिल अग्रवाल व दिनेश बूब तथा प्रमुख अतिथि श्री गणेशदास राठी शिक्षा समिति के अध्यक्ष वसंतकुमार मालपाणी, श्री माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश साबू, श्री अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विजय केडिया, अमरावती चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विनोद कलंत्री एवं अमरावती महानगर चेंबर के अध्यक्ष सुरेश जैन उपस्थित थे. इस समय अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजस्थानी हितकारक मंडल के संरक्षक पंडित देवदत्त शर्मा ने कहा कि, सत्कारमूर्ति अनिल अग्रवाल व दिनेश बूब आज स्वीकृत पार्षद के तौर पर एक छोटीसी पगडंडी मिली है. वह आनेवाले समय में उनके लिए लाभकारी होगी. अनिल अग्रवाल यह विविध संगठन एवं राजनीतिक क्षेत्र के साथ वर्तमान में व्यावसायिक रुप से विविध संगठनों से जुडे है. उन्होंने शून्य से विश्व का निर्माण किया है. इस कारण वे आगे पगडंडी के माध्यम से अपना रास्ता खुद चुनकर राष्ट्रीय महामार्ग तक जरुर पहुंचेंगे. साथ ही जीवन की हर उंचाईयों को सफझलतापूर्वक पार कर एक ऐसे व्यक्ति बनेंगे, जो आनेवाले समय में समाज के साथ हर नागरिक के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व होगा. इन शब्दों के साथ उनका किया. इस समय कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कई गणमान्यों ने भी अपने समयोचित विचार व्यक्त करते हुए स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल व दिनेश बूब को बधाई देने के साथ ही उनका अभिनंदन किया.
कार्यक्रम में संचालन उपाध्यक्ष प्रा. जगदीश कलंत्री व आभार प्रदर्शन सचिव रामेश्वर गग्गड द्वारा किया गया. इस सत्कार समारोह में गोपाल राठी (सायत), राजेंद्र मोहता, प्रणय अग्रवाल, दीपक करवा, दिनेश डागा, श्याम शर्मा (रक्तदान), वीरेंद्र शर्मा, रमेश उर्फ पप्पू छांगानी, अमित मंत्री, पंडित वसंतकुमार दवे, किरणकुमार सामरा, अजय मंत्री, राजेश चांडक, उषा मंत्री, सुरेश राठी, रमेश मुरके, मदन मुंधडा, प्रा. मुकेश लोहिया, राजकिशोर दायमा, हरिश्चंद्र गोयल, संजय लड्ढा, नीलेश डागा, विजय अग्रवाल (मामा), संजयकुमार राठी, बिहारीलाल बूब, पवन भूत, विठ्ठलदास राठी, अनुपम मंत्री, कमलकिशोर मालानी, जुगलकिशोर राठी, शरद कासट, लीला झंवर, कमल बूब, संतोष कासट, प्रकाश काकाणी, विजय केडिया, राजकुमार अग्रवाल, अजय चौधरी, सुनील केडिया, शारदा कासट, सरोज नावंदर, राजेंद्र वर्मा, आकाश गग्गड, अभिमन्यू राठी, मनीष अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, अशोक जाजू, गीता लाहोटी, आशा गग्गड, हरिश्चंद्र सामरा, नूतन सामरा, सुनीता अग्रवाल, नरेश तिवारी, सुरेश साबद्रा, दिनेश साबू, गोपालदास चांडक, संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश चांडक, गोकुल गग्गड, संजय झुनझुनवाला, श्रीकिसन व्यास, कन्हैयालाल गोयल, श्यामसुंदर जोशी, रेशू खंडेलवाल, हर्षद केडिया, मनीष केडिया, ललिता अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नीतेश पांडेय, विजय डागा, मनीष खंडेलवाल, ललिता लखोटिया, कीर्ति खंडेलवाल, विजय खंडेलवाल, बंकटलाल राठी, संजय मुनोत, अमृत मुथा, गोपाल शर्मा, विजयकुमार शर्मा, लिलाधर मोर, ओमप्रकाश अग्रवाल, संदीप राठी, राजेश मित्तल, दीपक माणका, मधुसूदन करवा, सीए आर. आर. करवा, कमल उर्फ मुन्ना खंडेलवाल, गोपाल झंवर, मनोहर दीक्षित, प्रा. डॉ. गिरीश डागा, अनिल कोठारी, प्रतिभा सकलेचा, गीता लाहोटी, ललिता कात्रेला, मंजू शर्मा, नीशा भूतडा, वसंतकुमार श्रीमाली, गोविंद सोमाणी, पवन राठी, सुरेश राठी, रेखा चांडक, गिरीश जालान, हुकमीचंद खंडेलवाल सहित अनेकों राजस्थानी समाजबंधु उपस्थित थे.
* पत्रकार व पार्षद के तौर पर सभी को न्याय देने का करुंगा प्रयास
– सत्कारमूर्ति संपादक अनिल अग्रवाल का कथन
इस सत्कार समारोह में समाजबंधुओं द्वारा खुद को दिए गए सम्मान से अभिभूत होते हुए नवनियुक्त स्वीकृत पार्षद व संपादक अनिल अग्रवाल ने कहा कि, उन्होंने पत्रकारिता के साथ ही राजनीति का ककहरा अपने दिवंगत पिता जुगलकिशोरजी अग्रवाल से सीखा था. जिन्होंने उस दौर में शिक्षक की नौकरी संभालने के साथ ही पत्रकारिता करते हुए बाबू उमरलालजी केडिया के साथ मिलकर राजनीति में कदम रखा था और शहर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया. ऐसे में अपने पिता के आदर्शों व सिद्धांतों पर चलते हुए वे भी पत्रकारिता करने के साथ-साथ अब कांग्रेस पार्टी से जुड गए है और उन्होंने स्वीकृत पार्षद के तौर पर राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है. ऐसे में उन्हें इस बात का पूरा एहसास है कि, उनके कंधों पर जिम्मेदारियां बढ गई है. जिसे ध्यान में रखते हुए उनका पूरा प्रयास रहेगा कि, वे पत्रकार व पार्षद होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते समाज से सभी घटकों को न्याय देने का काम और प्रयास करें. इस समय संपादक व पार्षद अनिल अग्रवाल ने यह भी कहा कि, जिम्मेदार शहरवासी होने के नाते आम नागरिकों ने हर काम को केवल नगरसेवकों के भरोसे नहीं छोडना चाहिए, बल्कि महानगर पालिका के कामों में स्वयंस्फूर्त रुप से जनसहभागिता भी दर्शानी चाहिए.
* जनसेवा करता आया हूं, आगे भी जनसेवा जारी रहेगी
– मनपा के स्वीकृत पार्षद दिनेश बूब का कथन
इस समारोह में अपने सत्कारा का प्रत्युत्तर देते हुए मनपा के नवनियुक्त स्वीकृत पार्षद दिनेश बूब ने कहा कि, वे इससे पहले भी मनपा के सदन का हिस्सा रह चुके है. साथ ही उन्होंने स्थानीय निकाय से लेकर संसदीय स्तर तक सभी चुनावों का अनुभव भी लिया है. जिसके बाद अब वे अमरावती महानगर पालिका में स्वीकृत पार्षद बने है. सक्रिय रुप से राजनीति करने के बावजूद वे सामाजिक कार्यो व जनसेवा के कामों में भी पूरी तरह से सक्रिय है. उनके जनसेवा के कामों की शुरुआत उनके दिवंगत पिता डॉ. गणेश बूब की वजह से हुई थी. उनके पिता ने डॉक्टर होने के नाते अपने कार्यक्षेत्र को सेवा का माध्यम बनाया था. जिसे देखते हुए खुद उन्होंने राजनीति के क्षेत्र को जनसेवा का जरिया बनाया. कट्टर शिवसैनिक के तौर पर विगत तीन दशकों से राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रहनेवाले पार्षद दिनेश बूब ने कहा कि, आज उनके जरिए अमरावती महानगर पालिका में शिवसेना के दोनों गुट एक साथ आए है. जिसकी उन्हें खुशी है और वे पूरा प्रयास करेंगे कि, आगे चलकर बडे स्तर पर भी शिवसेना के दोनों गुटों के बीच मनोमिलन हो.
* महिला मंडल की कमान एक बार फिर उर्मिला कलंत्री को
गत रोज आयोजित सत्कार समारोह के दौरान ही राजस्थानी हितकारक महिला मंडल की अध्यक्ष के तौर पर एक बार फिर उर्मिला कलंत्री की नियुक्ति की गई. इस समय मंडल के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि, उर्मिला कलंत्री की कार्यशैली, तत्परता व उनके अनुभवों को देखते हुए उन्हें महिला मंडल अध्यक्ष पद के तौर पर एक बार फिर काम करने का मौका दिया गया है. इस समय सभी उपस्थित गणमान्यों द्वारा महिला मंडल अध्यक्षा उर्मिला कलंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.