पत्नी को छोड प्रेमिका के साथ ‘लीव इन रिलेशनशीप’

घर लौटते ही पत्नी के साथ बेदम मारपीट

* मोर्शी थाने में मामला दर्ज
वरूड/दि.2 – शादी को 10 साल हुए रहते और दो बच्चे रहने के बावजूद एक विवाहित पुरूष ने पत्नी को छोडकर एक माह तक अपनी प्रेमिका के घर में मुकाम किया. इतना ही नहीं बल्कि वापीस लौटने पर मैं कहा था, यह पूछताछ करनेवाली तू कौन, ऐसा सवाल करते हुए पत्नी पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किए. इस प्रकरण में मोर्शी पुलिस ने 27 फरवरी को पति प्रशांत (39), जेठ जगदीश (41) और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.
पीडित महिला और आरोपी पति का विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ था. उन्हें दो बेटे भी हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से पति के बाहर अनैतिक प्रेम प्रकरण शुरू थे. इस बात पर से घर में लगातार विवाद होता था. पति के बाहर अनैतिक संबंध रहने से वह अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करता था और लगातार मारपीट करता था. 5 नवंबर 2025 को पति अचानक घर से चला गया और वह सीधे अपनी प्रेमिका के पास जाकर रहने लगा. पत्नी ने अनेकबार फोन करने का प्रयास किया. लेेकिन पति ने फोन नहीं उठाया. इस कारण इस घटना बाबत पीडित पत्नी शिकायत पर मोर्शी पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं.

* घर लौटने के बावजूद सुधार नहीं
एक माह बाद 4 दिसंबर 2025 को पति घर लौटा एक माह कहां था? इस बाबत पत्नी ने पूछताछ की तब तू मुझे पूछनेवाली कौन, ऐसा पति ने सवाल करते हुए उसे धमकाया. वह अपने बच्चों के तरफ भी ध्यान नहीं देता था. आरोपी पति के साथ उसके अन्य रिश्तेदार भी घर का निर्माण करने के लिए मायके से 1 लाख रुपए लाने अन्यथा घर में न रहने की धमकी देते हुए पीडिता पर अत्याचार करते थे. ससूराल में हो रहे इन अत्याचारों से तंग आकर पीडिता अपने पिता के पास मायके रहने चली गई. पश्चात उसने महिला सेल में शिकायत दर्ज की. इस विवाद का निपटरा करने के प्रयास हुए. लेकिन पति और ससूराल के सदस्योंं में कोई बदलाव नहीं हुआ. आखीरकार पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.

Back to top button