आधार ने दी मेलघाट के आदिवासियों को होली की सौगात

अमरावती – आधार फाउंडेशन ने रंगोत्सव अर्थात होली पर जैतीदेही, भीलखेडा, मनभंग और अन्य ग्रामों में जाकर आदिवासियों को होली की पूर्व संध्या जरुरतमंद चीजों, बच्चों के लिए खिलौने, गाठियों का वितरण किया. इस समय प्रदीप बाजड, श्रीमती बाजड, अनिरुद्ध गावंडे, अरविंद विंचुरकर, श्रीमती विंचुरकर, प्रभु नरवणे, श्रीमती नरवणे, अनंत बाजड, सतीश क्षीरसागर, श्रीमती क्षीरसागर, गजानन जोगडे, राजेंद्र शेगोकार, श्रीमती शेगोकार, मल्लीकार्जुन पिंपलकर उपस्थित रहे.





