संगाबा विद्यापीठ में रक्तदान शिविर

विद्यापीठ आरोग्य केंद्र और प्राणाीशास्त्र विभाग का आयोजन

अमरावती /दि.4 – संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के आरोग्य व प्राणाीशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें विद्यापीठ के 52 अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थियों ने रक्तदान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यापीठ के कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते ने की. इस समय उपसचिव डॉ. सुलभा पाटिल उपस्थित थी. रक्तदान शिविर में अपने अध्यक्षीय भाषण में कुलगुरु डॉ. मिलिंद बारहाते ने कहा कि, एक बोतल रक्तदान कर तीन लोगों की जान बचा सकते है. ऐसा कहते हुए उन्होंने रक्तदान को श्रेष्ठदान बताते हुए रक्तदान करने का आवाहन किया.
रक्तदान शिविर में अपने प्रास्ताविक भाषण में विद्यापीठ आरोग्य अधिकारी डॉ. स्मीता थोरात ने रक्तदान शिविर कार्यक्रम की भूमिका विशद की. वहीं डॉ. सुलभा पाटिल ने भी अपना मनोगत व्यक्त किया. शिविर का संचालन अपेक्षा काले ने किया व आभार प्राणीशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. हेमलता नांदूरकर ने माना. इस समय परीक्षा मूल्यांकन महामंडल के संचालक डॉ. नितिन कोली, भौतिकशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ. संदीप वाहुले, उपकुलसचिव मोनाली तोटे, मिनल मालधुरे, राहुल नरवाडे, डॉ. जयंत वडतकर, प्रा. प्रशांत सिवंगेकर, डॉ. वी. के. नागले, राजेश पिदडी तथा शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button