‘रघुवीर गुड चीनी’ को जोरदार रिस्पॉन्स

अमरावतीवासी चाव से कर रहे मिठाई, नमकीन की खरीदी

* होली पर भी उमडे मिठास प्रेमी, मनपा उपायुक्त नंदकिशोर तिखिले की सदिच्छा भेंट
अमरावती /दि.4 – दस्तूर नगर मार्ग पर हाल ही में शुरु किये गये अमरावती के विख्यात मिठाई ब्रांड रघुवीर के नये मिष्ठान्न प्रतिष्ठान ‘रघुवीर गुड चीनी’ को जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. उत्साहपूर्ण वातावरण में लोगों ने होली की मिठाईयों की खरीदी ‘रघुवीर गुड चीनी’ से चाव से की. मनपा उपायुक्त नंदकिशोर तिखिले ने ‘रघुवीर गुड चीनी’ को शुभकामना भेंट दी. उन्होंने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर मिठाईयों और नमकीन की गुणवत्ता की सराहना की. रघुवीर परिवार के चंद्रकांत भाई पोपट को शुभकामनाएं दी.
उल्लेखनीय है कि, ‘रघुवीर गुड चीनी’ ने होली पर सिंधी समाज के पारंपारिक पकवान और लोकप्रिय व्यंजनों को उत्साह से उपलब्ध करवाया था. सिंधी पेढा, ढेयर और गेहूं के आटे के लड्डू, दाल-पकवान और विभिन्न प्रकार के नमकीन, बिना प्रिझवेटीव के रियल आइस्क्रीम और गोली सोडा बडे हिट रहे. नागरिकों ने शानदार प्रतिसाद दिया. मिठाईयां भी ग्राहकों को लुभाने में सफल रही. संचालक चंद्रकांत भाई पोपट ने कहा कि, अमरावतीवासियों ने सदा ही रघुवीर पर प्रेम तथा विश्वास दर्शाया है. इसी विश्वास के बल पर नया प्रतिष्ठान ‘रघुवीर गुड चीनी’ दस्तूर नगर रोड पर शुरु किया गया है. जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को शुद्धता, गुणवत्ता और उचित दरों पर उत्पाद उपलब्ध कराना है. रघुवीर का यह नया प्रतिष्ठान भी सफलता की ओर अग्रसर हो रहा है.

Back to top button