तेज जांच ‘तेज गति’, ग्रामीण पुलिस अपराध विरोधी कार्रवाई में अव्वल
71 फीसद पर पहुंचा ग्राफ

अमरावती/दि.6 – अपराध पर बचत निर्माण करने के साथ भी दर्ज मामलों की विस्तृत जांच कर उसे समय पर निपटाने में अमरावती ग्रामीण पुलिस दल अव्वल हैं. सीसीटीएनएस प्रणाली के नए आंकडो के मुताबिक ग्रामीण पुलिस ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपराधों के समाधान पर ध्यान केंद्रीत किया है और गंभीर अपराधों में 71.1 प्रतिशत से अधिक सफलता हासिल की हैं. इससे जिले के पुलिस प्रशासन की दक्षता सिध्द होती हैं.
सीसीटीएनएस प्रणाली प्रशासकीय पारर्शिका और कार्यगति बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. 1 अप्रैल 2024 से 22 फरवरी 2026 तक की रिपोर्ट देखने से पता चलता है कि अमरावती ग्रामीण पुलिस न केवल अपराधों को दर्ज करने पर ध्यान केंद्रीत कर रही हैं. बल्कि अपनी जांच रिपोर्टो में सुधार लाने पर भी काम कर रही हैं. 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर अपराधों के 781 मामले दर्ज किए गए थे. इनमें से 717 मामले निर्धारित 60 से 90 दिनों की अवधि के भीतर निपटा दिए गए. इस श्रेणी में निपटान दर 71.1 प्रतिशत तक पहुंच गई हैं. जो कि प्रशंसनीय माना जा रहा हैं.
* छोटे-मोटे अपराधों में भी शानदार प्रदर्शन
पुलिस ने न केवल गंभीर अपराधों पर बल्कि 10 वर्ष की कम सजावाले अपराधों की जांच में भी निरंतरता बनाए रखी हैं. इस श्रेणी में 9981 अपराध दर्ज किए गए हैं. जिनमें से 5773 अपराधों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जा चुका हैं. इस श्रेणी में निपटारे की दर 62.6 प्रतिशत हैं. जो लंबित अपराधों की संख्या में कमी की ओर एक विशेष रूझान दर्शाती है. बता दें कि 31 दिसंबर 2025 की तुलना में पिछले 2 महिनों में इस प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार हुआ हैं.
* प्रलंबित मामलो को जांच दी गई
पुलिस जांच में अक्सर तकनीकी या न्यायीक कारणों से मामले प्रलंबित रह जाते है. हालांकि अमरावती ग्रामीण पुलिस ने इस संख्या को कम कर दिया हैं. दर्ज अपराधों की कुल संख्या की तुलना में प्रलंबित मामलो की संख्या काफी कम हैं. यह सफलता इसलिए संभव हो पाई हैं क्योंकि विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले, जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के मार्गदर्शन में प्रत्येक पुलिस स्टेशन ने समय सीमा का पालन करने को प्राथमिकता दी है. प्रत्येक पुलिस स्टेशन में हर शनिवार को शिकायत निवारण बैठक आयोजित की जाती हैं. इससे शिकायतों का सौंहार्दपूर्ण ढंग से समाधान संभव हो पाता हैं. ऐसी शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया जा रहा हैं.
* यह कार्यशैली महत्वपूर्ण साबित होगी
पुलिस की यह तत्काल कार्यशैली ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने के लिए भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होगी. ग्रामीण पुलिस का ध्यान निर्धारित समय सीमा के भीतर अपराधों को सुलझाने पर केंद्रीत रहा हैं.
– विशाल आनंद,
जिला पुलिस अधीक्षक, अमरावती ग्रामीण