‘श्रीक्षेत्र कोंडेश्वर’ मंदिर होगा और आकर्षक
विकास काम के लिए 2.48 करोड रुपए की निधि

अमरावती/दि.6 – विदर्भ के प्रति-काशी के रूप में पहचाने जानेवाले और निसर्गरम्य परिसर में बसा ऐतिहासिक श्रीक्षेत्र कोंडेश्वर अब नए रूप में सजनेवाला हैं. राज्य के ग्रामीण विकास द्बारा इस तीर्थक्षेत्र के विकास प्रारूप अंतर्गत प्रलंबित काम के लिए 2 करोड 48 लाख 41 हजार रुपए की निधि हाल ही में वितरित की गई हैं. इस कारण इस पुरातन देवस्थान के सौंदर्य में और भक्तनिवास की सुविधा में प्रशंसनीय इजाफा होनेवाला हैं.
कोंडेश्वर यह केवल एक मंदिर नहीं है बल्कि जिले की संस्कृति का एक भाग हैं. प्राचिन हेमाडपंथी स्थापत्य शैली की उत्कृष्ट कृति यह मंदिर भगवान महादेव के भक्तों का पुजास्थल हैं. मानसुन के दौरान झरणा और आसपास की हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करती हैं. महाशिवरात्रि के दौरान यहा लगनेवाले विशाल मेंले और श्रध्दालुओं की भीड को देखते हुए इस क्षेत्र का विकास समय की आवश्यकता है. पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर ग्रामीण तीर्थक्षेत्र विकास योजना के तहसत यह निधि मंजूर की गई हैं. कुल 24.72 करोड रुपए के विकास प्रारूप को प्रशासकीय मंजूरी मिली थी. इसमें से इसके पूर्व 4.95 करोड रुपए वितरित हुए थे. अब शेष कार्यों में तेजी लाने के लिए नई निधि लोकनिर्माण विभाग को दी गई हैं. जिलाधिकारी को इन कार्यों की प्रत्यक्ष निगरानी करने का निर्देश दिया गया हैं. कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य किया गया हैं.
* इस निधि से क्या?
मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, भक्तों के लिए पेयजल और बेहतर शौचालयों की व्यवस्था, सडकों और सुरक्षा दिवारों को मजबुत करना, पर्यटन की दृष्टी से क्षेत्र का कायाकल्प करना हैं.
* कोंडेश्वर मंदिर की महानता
कोंडेश्वर मंदिर भगवान शिव का प्राचीन और जागृत मंदिर हैं. यह मंदिर मुख्य रूप से अपनी हेमाडपंथी वास्तुकला शैली के लिए प्रसिध्द हैं और काले पत्थर से निर्मित हैं. पेशवा काल में अभिषेक, शिवलीलामृत पारायण और अन्नदान जैसे धार्मिक अनुष्ठानों का यहां विशेष महत्व था. जिससे इस क्षेत्र की भव्यता में वृध्दि हुई. यह मंदिर पहाडों में और झरनो के निकट स्थित हैं. विशेष रूप से मानसून के दौरान यहां की प्रकृति बेहद मनमोक होती हैं, जो भक्तों को मानसिक शांती प्रदान करती हैं. महाशिवरात्री पर यहां भक्तों की भारी भीड उमडती हैं. यहां प्रकृति और आध्यात्मिकता का एक सुंदर संगम देखने को मिलता हैं.





