हिंगणीकर का भाजपा में प्रवेश

दर्यापुर/दि.6 – जिले के दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बडा राजनीतिक झटका लगा हैं. वरिष्ठ नेता बालासाहेब हिंगणीकर ने आखिरकार भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया हैं.
पिछले कई दिनों से उसने पार्टी बदलने को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया हैं. बताया जा रहा है कि स्थानीय सतर पर कांग्रेस में गुटबाजी, उपेक्षा और कार्यकर्ताओं में बढती नाराजगी के कारण हिंगणीकर असंतुष्ट थे. नेतृत्व द्बारा उनकी चितांओं पर ध्यान न दिए जाने से उन्होंने हिंदुत्व की विचारधाराओं के प्रति अपनी प्रतिबध्दता जताते हुए भाजपा का दामन थामने का फैसला किया.
जानकारी के मुताबिक उनका अधिकारिक प्रवेश समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा. हिंगणीकर दर्यापुर क्षेत्र मे मजबुत जनसंपर्क और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं. उनके इस फैसले से स्थानीय राजनीतिक में हलचल तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि इससे कांग्रेस की संगठनात्मक ताकत पर असर पड सकता हैं. खासकर आगामी चुनावों को देखते हुए यह घटनाक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हिंगणीकर के भाजपा में शामिल होने से दर्यापुर में पार्टी को नई उर्जा मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत बनाए रखने की चुनौती खडी हो गई हैं. आनेवाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.





