मोबाईल हैक कर लगाया 1 लाख रुपए का चुना

अमरावती/दि.6 – खोलापुर थाना क्षेत्र के म्हैसपुर के व्यक्ति का मोबाईल हैक कर उसके बैंक खाते से ऑनलाई 98 हजार 500 रुपए निकालकर जालसाजी की गई. ठगे गए व्यक्ति का नाम उमेश रामराव ढोके (45) हैं.
उमेश ढोके के पास रहे मोबाईल पर फोन पे अॅप था. उस पर से ढोके आर्थिक व्यवहार करते थे. उसके बैंक खाते में पहले 45 हजार रुपए थे. इसके अलावा उनके खेत के 1 लाख 5 हजार रुपए ऐसे कुल डेढ लाख रुपए थे. इसमें से थोडा खर्च उमेश ढोके ने किया था. 28 फरवरी को 5.30 से 6 बजे के दौरान उनका मोबाईल किसी ने हैेंक कर लिया था. उस समय ढोके ने ध्यान नहीं दिया. उन्होंने फोन पे अॅप का मैसेज मोबाईल पर देखा तब उनके बैंक खाते से एक अनजान व्यक्ति द्बारा 98 हजार 500 रुपए का किसी को पेमेंट किया गया. उमेश ढोके ने इस घटना की शिकायत साईबर पुलिस के पास की. खोलापुर थाने में ढोके की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं.





