जय जिजाऊ, जय शिवराय के उद्घोष से गुंजायमान हुई अंबानगरी
शिवजयंती पर शहर में निकली 4 भव्य-दिव्या शोभायात्राएं

* शिवसेना के दोनों गुटों व मनसे ने निकाली जबरदस्त रैलियां
* छत्रपति शिवाजी महाराज समिति की रैली भी रही शानदार
* परकोट के भीतर व बाहर पूरा शहर हुआ भगवामय
* शहर में हर ओर पुलिस का रहा तगडा बंदोबस्त
अमरावती /दि.7 – महाराष्ट्र के आराध्य दैवत कहे जाते छत्रपति शिवाजी महाराज की गत रोज तिथि नुसार जयंती के उपलक्ष्य में विविध राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा गत रोज अमरावती शहर में अलग-अलग स्थानों से भव्य-दिव्य रैलियों व शोभायात्राओं का आयोजन करते हुए शिव जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया. इसके तहत बुधवारा परिसर से शिंदे गुट वाली शिवसेना, गांधी चौक परिसर से शिवसेना उबाठा, नेहरु मैदान से मनसे तथा प्राचीन सोमेश्वर मंदिर परिसर से श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव समिति द्वारा शिवजयंती के उपलक्ष्य में आतिषबाजी, ढोल-ताशे व शानदार झांकियों के साथ भव्य-दिव्य शोभायात्राएं निकाली गई. इन सभी शोभात्राओं ने शहर के विभिन्न मार्गों से नगर भ्रमण करते हुए पूरे शहर को ‘जय भवानी, जय जिजाऊ, जय शिवराय’ के नारों से गुंजायमान कर दिया. साथ ही साथ एक साथ एक ही समय पर चार स्थानों से निकली रैलियों के चलते पूरा शहर भगवामय हो गया था. साथ ही इस अवसर पर शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने तथा कानून व व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने हेतु शहर पुलिस द्वारा तगडा बंदोबस्त तैनात किया गया था.
* आझाद हिंद मंडल के प्रांगण से निकली शिंदे गुट वाली शिवसेना की जबरदस्त रैली
शिंदे गुट वाली शिवसेना के जिला प्रमुख संतोष बद्रे की अगुवाई के तहत तिथि नुसार शिव जयंती के उपलक्ष्य में 7 मार्च को शाम करीब 6 बजे के आसपास बुधवारा परिसर स्थित आझाद हिंद मंडल के प्रांगण से भव्य-दिव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें उज्जैन के झांझ पथक, बाभुलगांव के संदल पथक सहित ढोल पथक व डीजे के साथ ही पारंपरिक दिंडीयों व विभिन्न झांकियों का समावेश था. आझाद हिंद मंडल के प्रांगण से निकली यह शोभायात्रा सीताराम बिल्डींग, अंबागेट, गांधी चौक, श्याम चौक, जयस्तंभ चौक, सराफा बाजार, भाजीबाजार व नीलकंठ चौक होते हुए एक बार फिर बुधवारा परिसर पहुंची. जहां पर इस शोभायात्रा का समापन हुआ. इस दौरान इस शोभायात्रा का शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर शानदार ढंग से स्वागत किया गया और जगह-जगह पर जबरदस्त आतिषबाजी भी की गई. इस दौरान शिवसेना के जिला प्रमुख संतोष बद्रे सहित पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटिल, अजय महल्ले, राम पाटिल, वेदांत तालन, संजय पलसोदकर, समीर कोरपे, पंकज मुले, सुरेश चव्हाण, सूरज बरडे, राजेश पाठक, अमर परसीया, शुभम सागले, अखिल ठाकरे, सुनील राऊत, विवेक पवार व कोमल बद्रे सहित शिंदे गुट वाली शिवसेना के सभी पदाधिकारी व शिवसैनिक एवं अनेकों शिव प्रेमियों की उपस्थिति रही.

* गांधी चौक से शिवसेना उबाठा ने निकाली शानदार शोभायात्रा
तिथि नुसार शिव जयंती के उपलक्ष्य में शिवसेना उबाठा के शहर प्रमुख प्रवीण हरमकर तथा शिव जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष व शिवसेना उबाठा के उपजिला प्रमुख पूर्व उपमहापौर रामा सोलंके की अगुवाई में बीती शाम गांधी चौक से शिवसेना उबाठा व शिव जयंती उत्सव समिति द्वारा भव्य-दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इस शोभायात्रा में ढोल-ताशा पथक, बैंजो पथक, संदल पथक व डीजे सहित विभिन्न पारंपरिक दिंडीयों एवं सजीव झांकियों का समावेश किया गया था.
गांधी चौक परिसर में शिव पूजन के बाद प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा राजकमल, जयस्तंभ, सरोज चौक, जवाहर गेट, सराफा, बुधवारा परिसर होते हुए गांधी चौक परिसर पहुंची. जहां पर शोभायात्रा का विधिविधान के साथ समापन किया गया. इस शोभायात्रा में इस अवसर पर शिवजयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण सोलंके, पूर्व महापौर एवं पूर्व सांसद अनंतराव गुडे, सह-संपर्क प्रमुख सुधीर सूर्यवंशी, स्वीकृत नगरसेवक दिनेश बुब, शिवसेना शहर प्रमुख प्रवीण हरमकर, जिला प्रमुख पंजाबराव तायवाडे, नगरसेवक संजय गव्हाले सहित कई पदाधिकारी, शिवसैनिक, युवा सैनिक, महिला आघाड़ी, कामगार सेना के सदस्य और बड़ी संख्या में शिवप्रेमी उपस्थित थे.

* मनसे की नेहरु मैदान से निकली शोभायात्रा रही शानदार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा भी गत रोज छत्रपति शिवाजी महाराज की तिथि नुसार जयंती उपलक्ष्य में राजकमल परिसर स्थित नेहरु मैदान से शाम करीब 5 बजे भव्य-दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. मनसे के शहराध्यक्ष विवेक तायडे की अगुवाई में निकाली गई यह शोभायात्रा राजकमल चौक, जयस्तंभ चौक, सरोज चौक होते हुए जवाहर गेट परिसर पहुंची. जहां पर इस शोभायात्रा का बडी धूमधाम के साथ समापन किया गया एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य आरती की गई. इस दौरान मनपा के स्वीकृत पार्षद प्रशांत देशपांडे तथा मनसे के संगठक पप्पू पाटिल, विजय राऊत व प्रवीण अलसपुरे के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं शहर के विविध गणमान्यों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही.

* परकोट परिसर शिव उद्घोष से हुआ गुंजायमान
भाजीबाजार परिसर स्थित श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समिति द्वारा तिथि नुसार शिव जयंती के उपलक्ष्य में गत रोज प्राचीन सोमेश्वर मंदिर से भव्य-दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था. जिसके लिए परकोट क्षेत्र के सभी गली-मोहल्लों व चौक-चौराहों को भगवा झंडों व पताकाओं से सजाया गया था. जिसके चलते पूरा परिसर भगवामय दिखाई दे रहा था. साथ ही साथ आयोजन के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज के जयघोष एवं गगनभेदी नारों के चलते पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था. छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्सव समिति द्वारा किए गए आयोजन के तहत गत रोज सबसे पहले प्राचीन सोमेश्वर मंदिर में भगवान सोमेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया. पश्चात भाजीबाजार स्थित मनपा शाला क्र. 6 के प्रांगण से शाम करीब 6 बजे भव्य-दिव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस समय सर्वप्रथम ब्रह्मवृंदों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सुसज्जित पालखी में राजमाता जिजाबाई एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं विराजित करते हुए उनका पूजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक उल्हास बपोरीकर, संस्कार भारती के अजय देशपांडे, भाजपा शहराध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, समिति के स्वागताध्यक्ष व मनपा पार्षद एड. प्रशांत देशपांडे, रायुकां नेता यश खोडके, पार्षद आशीष अतकरे, लवीना हर्षे, पूर्व पार्षद गंगा खारकर, संगीता बुरंगे, सुनील काले, आयोजक सुधीर बोपुलकर, माधुरी बोपुलकर, अर्चना पांडे, अनिल साहू, बंटी पारवानी, दिनेशसिंह एवं बादल कुलकर्णी व प्रशांत महाजन सहित अनेकों गणमान्यों ने पालकी में विराजित प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए. जिसके उपरांत स्वातंत्र्यवीर सावरकर द्वारा रचित शिव महाआरती का गायन हुआ. इस समय संस्कार भारती की कोमल ढोके व श्रावणी भडके द्वारा की गई. वंदे मातरम की प्रस्तुति के उपरांत भव्य-दिव्य शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ.
इस शोभायात्रा में पालखी, वारकरी दिंडी, विदर्भ के प्रसिद्ध छत्रपति ढोल-ताशा व ध्वज पथक एवं ताल-मृदंग सहित विभिन्न ट्रैक्टरों पर झांकियां, घोडे पर सवार छत्रपति शिवाजी महाराज, राजमाता जिजाबाई व शंभू राजे सहित मावलों की सजीव झांकी का समावेश किया गया था. शहर के विभिन्न मार्गों एवं चौक-चौराहों से गुजरी इस शोभायात्रा में बैंजो व डीजे साउंड के जरिए बजते देशभक्तिपूर्ण गीतों पर सभी लोग जमकर नाचते-गाते व थिरकते दिखाई दिए. जिनका स्वागत शोभायात्रा मार्ग के दोनों ओर बडी संख्या में मौजूद शिव प्रेमियों पुष्प वर्षा करते हुए किया. साथ ही साथ इस रैली का स्वागत करने हेतु शहर में जगह-जगह पर पानी का छिडकाव करते हुए आकर्षक रंगोली सजाई गई थी.
यह शोभायात्रा भाजीबाजार, सराफा, जवाहर गेट, गांधी चौक, अंबागेट, सीमाराम बिल्डींग व बुधवारा होते हुए समिति के मैदान पर पहुंची. जहां पर इस शोभायात्रा जल्लोशपूर्ण समापन किया गया. इस दौरान भाजपा पार्षद संजय तिरथकर, भाजपा पदाधिकारी किरण पातुरकर, अविनाश पाठक, सतीश देशपांडे, प्रवीण वैश्य, दीपक पोहेकर, समिति के कोषाध्यक्ष अभिनव हिरुलकर, सहकोषाध्यक्ष आशीर्वाद गौर व नीलेश शर्मा, सचिव अशोक पांडे, सहसचिव प्रा. किशोर बुरंगे व प्रा. अंकुश धानोरकर, प्रचार प्रमुख एड. प्रथमेश गणेशकर, सह प्रचार प्रमुख आकाश गौर, सदस्य रवि पारवे, सुनील सावरकर, सुमीत तिवारी, पंकज गायकवाड, अंकुश गुल्हाने, श्रावण मेहरे, उमेश कुशवाह, अनिकेत जावरे आदि सहित अनेकों गणमान्य एवं शिव प्रेमियों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही.
इस भव्य-दिव्य आयोजन की सफलता हेतु शोभायात्रा के संयोजक प्रथमेश दलाल, सह संयोजक ओम आष्टीकर, व्यवस्थापक सुयोग खारकर सहित हर्षल दलाल, गणेश गौड, अशोक पांडे, शेखर आजमिरे, अभिनव हिरुलकर, निखिल चव्हाण, पंकज गायकवाड, सुमित अनासाने, स्वप्निल करुले, विनय सावरकर, मयूर दोडके, रोशन गौड, आकाश गौड, आदित्य सायसिकमल, सुयोग खारकर, रोहित सालवे, अजिंक्य महल्ले, ऋषिकेश हरमकर, ऋषिकेश कांडलकर, अनिकेत जावरे, यश मामर्डे, शुभम आमले, तेजस ठाकरे, संजय शेरेकर, साहिल धुराटे, ओम आष्टीकर, समीर साठे, अंकुश गुल्हाने, सचिव शिरभाते, गौरव अनासाने, नीलेश शर्मा, श्रवण मेहरे, शंतनु आसरकर, मंगेश जोशी, अनिकेत निकम, हिमांशू निकम, रोशन गौड, गणेशदास गायकवाड, वैभव बेलसरे, अमोल गाडगे, शुभम गायकवाड, सुनील सावरकर, रवि पारवे, तुषार वानखडे, संकेत निकम, आशीर्वाद गौड, शेखर मालोदे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अमूल्य योगदान दिया.






