तिवसा बस स्टैंड के सामने फिर दुर्घटना
एसटी बस और कार के बीच भिडंत

* भाग्यवश कोई जीवितहानी नही
तिवसा/दि.7 – शहर के भीडभाडवाले तिवसा बस स्टैंड के सामने शुक्रवार को बस और कार की भिडंत होने से कार चकनाचूर हो गई. लेकिन भाग्यवश कोई जीवितहानी नहीं हुई.
जानकारी के मुताबिक नागपुर से अकोला की तरफ जानेवाली एसटी बस क्रमांक एमएच 14- एमटी -0881 और अमरावती से नागपुर की तरफ आनेवाली कार क्रमांक एमएच-27- इसी- 1861 के बीच बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग पर भिडंत हो गई. दुर्घटना की आवाज सुनकर परिसर के नागरिक और यात्री घटनास्थल की तरफ दौड पडे. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए बस स्टैंड के लिए यातायात जाम हो गया था. लेकिन स्थानीय नागरिक और पुलिस की सहायता के लिए कुछ समय में यातायात सूचारू किया गया. तिवसा बस स्टैंड परिसर यह हमेशा यातायात से भरा हुआ रहता है. बस, ट्रक, चार पहिया वाहन और दुपहिया वाहनों की भारी भीड रहती हैं. साथ ही शाला व महाविद्यालय रहने से विद्यार्थियों और यात्रियों की बडी संख्या में आवाजाही लगी रहती हैं. इस कारण इस परिसर में बार बार दुर्घटनाएं होती दिखाई देती हैं. लेकिन इस समस्या की तरफ प्रशासन की तरफ से अब तक ठोस उपाययोजना न किए जाने से नागरिकों ने निराशा व्यक्त की है. बस स्टैंड के सामने यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बंदोबस्त गतिरोधक वाहनों की गति मर्यादित रखने के फलक तथा नियोजनबध्द यातायात व्यवस्था करने की मांग नागरिकों ने की हैं.