मोर्शी के एसडीओ की जिलाधीश से शिकायत
विधायक चंदू यावलकर ने लगाया धान्य घोटाले का आरोप

* गहन जांच की मांग हेतु निवेदन
मोर्शी /दि.7 – स्थानीय उपविभागीय अधिकारी प्रदीप पवार पर शासकीय धान्य घोटाला और सरकारी वाहनों का दुरुपयोग करने का आरोप विधायक चंदू यावलकर ने किया है. यावलकर ने अपनी शिकायत जिलाधीश को सौंपी है. जिसमें पवार की सघन जांच और कार्रवाई की मांग की गई है. जबकि प्रदीप पवार का कहना है कि, बदले की भावना से उनकी शिकायत की गई है. मैं गलत हूं तो सजा का पात्र हूं. सरकार जांच करवाकर योग्य निर्णय ले सकती है.
* क्या कहा गया शिकायत में?
विधायक के निवेदन में कहा गया कि, वाशिम जिले के मंगरुलपीर में शासकीय धान्य गोदाम में अनाज की कमी का प्रकरण उजागर हुआ. 50 लाख 42 हजार के माल का घोटाला किया गया. जिसमें से 10 लाख 8 हजार की रकम संबंधित ने सरकार के पास जमा करा देने का आदेश जारी हुआ. उसी प्रकार उपविभागीय अधिकारी द्वारा शासकीय वाहनों का दुरुपयोग का आरोप भी विधायक यावलकर ने किया है. यह कहा गया कि, ठेका पद्धति से नजदीकी मित्र के नाम निजी वाहन रखा गया है. जिसका शासन में उल्लेख नहीं है.
आरोप है कि, प्रदीप पवार ने मूर्तिजापुर के तहसीलदार रहते 21 लाख रुपए का बिल निकाला. जबकि केवल खिचडी-चावल खिलाया गया था. सिलिंग जमीनी, कुल कायदा जमीनी के गैर कानूनी हस्तांतरण करने का भी आरोप किया गया है. फाइल गायब कर देने का संशय है. आरोप किया गया कि, पालकमंत्री और राजस्व मंत्री ने पवार की जांच के आदेश दिये थे. किंतु अपर आयुक्त ने अब तक जांच शुरु नहीं की है. कोई कार्रवाई नहीं की है. मुख्यालय में रहना बंधनकारक रहने पर भी अमरावती-मूर्तिजापुर आना-जाना कर रहे हैं. इस प्रकार का आरोप भी विधायक ने लगाया.
* कहां से मिली जानकारी?
मोर्शी के उपविभागीय अधिकारी प्रदीप पवार ने कहा कि, विधायक यावलकर को इतनी जानकारी कहां से मिली, यह मुद्दा महत्वपूर्ण है. पवार ने आरोप लगाया कि, बदले की भावना से उनके खिलाफ शिकायत दी गई है. सरकार चाहे, तो जांच कर उचित निर्णय ले सकती है.





