किसान कर्जमाफी हेतु सांसद बोंडे ने सीएम फडणवीस का किया अभिनंदन

अमरावती/दि.7 – गत रोज वर्ष 2026-27 के लिए महाराष्ट्र का बजट पेश करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों का दो लाख रुपए तक का बकाया कर्ज माफ करने की घोषणा की. जिसके लिए किसानों से जुडे मुद्दों को लेकर सदैव मुखर रहनेवाले राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस का प्रत्यक्ष मुलाकात कर पुष्पगुच्छ देते हुए अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधायक श्वेता महाले एवं कीर्तिकुमार भांगडिया भी प्रमुख तौर पर उपस्थित थे.

Back to top button