क्राईम ब्रांच के दल ने दुपहिया चोर को दबोचा

अमरावती/दि.9 – क्राईम ब्रांच के दल ने एक दुपहिया चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की दुपहिया जब्त कर ली है. 6 मार्च को यह कार्रवाई की गई हैं. गिरफ्तार आरोपी का नाम छाया नगर निवासी सोहेल खान सलीम खान (20) हैं.
जानकारी के मुताबिक एक युवक धरमकाटा परिसर में चोरी की दुपहिया बेचने के इरादे से खडा रहने की जानकारी क्राईम ब्रांच के दल को मिली. इस आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर सोहेल खान को कब्जे में लिया. उससे दुपहिया बाबत पूछताछ की तब उसने 7 से 8 माह पूर्व पंचवटी चौक के उडानपुल के नीचे से यह दुपहिया चुराने की कबूली दी. पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

Back to top button