‘एमडी’ प्रकरण में और दो गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों की संख्या हुई चार

* छह अन्य अरोपियों की सरगर्मी से तलाश
* कल क्राईम ब्रांच के दल ने मुंबई से अमरावती आ रहे दो आरोपियों को दबोचकर 3.11 लाख रुपए का किया था माल जब्त
* संपूर्ण प्रकरण की जांच क्राईम ब्रांच के पास
* पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने पत्रकार परिषद में दी जानकारी
अमरावती/दि.9- क्राईम ब्रांच के दल ने रविवार 8 मार्च की शाम भातकुली से सुकली वनारसी मार्ग से दुपहिया पर सवार होकर अमरावती आ रहे दो तस्करों को कब्जे में लेकर उनके पास से दो किलो 80 ग्राम एमडी ड्रग्ज जब्त कर लिया था. इस माल की किमत 3 करोड 11 लाख 85 हजार रुपए बताई जाती हैं. इस प्रकरण में पुलिस ने आज और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस तरह इस प्रकरण में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई हैं. पुलिस को 6 आरोपियों की और तलाश हैं. इस संपूर्ण प्रकरण की जांच क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण को सौंपे जाने की जानकारी आज सोमवार 9 मार्च को आयुक्त कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने दी.
पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने पत्रकार परिषद में बताया कि अमरावती शहर में अवैध रूप सेे ड्रग्स की तस्करी और बिक्री करनेवाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर मादक पदार्थ के विरोध में ‘झिरो टोलरेन्स पॉलिसी’ चलाने के आदेश दिए गए हैं. इस आदेश के मुताबिक क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्ववाले दल के अधिकारी और कर्मचारियों को रविवार 8 मार्च को जानकारी मिली थी कि आजाद नगर निवासी अब्दुल फहीम अब्दुल रहीम उर्फ फहिम एम.बी. और द्बारका नगर निवासी शेख अयान, शेख रमजान यह दोनों एमडी बिक्री का व्यवसाय करते है और इस ड्रग्स का व्यवसाय करनेवाले अन्य कुछ लोगोें के लिए मुंबई से मेफेड्रॉन (एमडी) लेकर आ रहे हैं. यह दोनों तस्कर मुंबई से मुर्तिजापुर उतरने के बाद दुपहिया वाहन से अमरावती शाम के समय आनेवाले हैं, सह जानकारी मिलने के बाद क्राईम ब्रांच के दल ने सुकली वनारसी गांव की तरफ से लालखडी की तरफ आनेवाले मार्ग पर नियोजित जाल बिछाया और शाम 6 से 7 बजे के दौरान सफेद रंग की अॅक्टिवा मोपेड गाडी क्रमांक एमएच 27- बीएन 7883 को रोककर वाहन पर सवार दो युवकों को कब्जे में लिया. इन दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास रही बैग में से दो किलो 80 ग्राम एमडी बरामद हुई. जिसकी किमत 3 करोड 11 लाख 85 हजार रुपए हैं. पुलिस ने एमडी और दुपहिया वाहन व एक मोबाईल समेत कुल 3 करोड 12 लाख 60 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया. इन आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि यह माल मुंबई के माहीम परिसर में रहनेवाले अरबाज उर्फ अरबु और अजीम नामक व्यक्तियों के पास से लाई गई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि यह माल वे अमरावती में एमडी ड्रग्स का व्यवसाय करनेवाले 8 लोगों के लिए ला रहे थे. आरोपियों द्बारा बताए गए 8 आरोपियों के नाम के आधर पर पुलिस ने आज गवलीपुरा परिसर में रहनेवाले शेख नाजीम शेख रहीम और शेख रहीम उर्फ ह्युगां शेख आमद को गिरफ्तार कर लिया. इस तरह इस प्रकरण में अब तक कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई हैं. अन्य छह आरोपियों की तलाश जारी हैं. पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने बताया कि इस संपूर्ण प्रकरण की जांच क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में की जाएगी. पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त राकेश ओला के अलावा उपायुक्त श्याम घुगे, उपायुक्त गणेश शिंदे, उपायुक्त रमेश धुमाल और क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण उपस्थित थे.
* नए तरीके से लाई जाती है एमडी
एमडी तस्कर शहर में ड्रग्स लाने के लिए नए और जरूरतमंद युवकों की तलाश में रहते हैं. पैसों का प्रलोभन देकर उनके माध्यम से शहर में एमडी लाई जाती हैं. पुलिस की कार्रवाई होती रहने से नए तरीके से शहर में एमडी राते हैं. जो युवक एमडी लाने के लिए मुंबई जाते हैं उन्हें 7 से 8 दिन पूर्व ही मुंबई भेजा जाता हैं. मुंबई जाने के बाद संबंधित युवक लॉज में रूकते हैं. पश्चात मुंबई एमडी विक्र्रेता उनका मोबाईल जब्त कर लेता हैं. बाद में 5 से 6 दिन मुंबई में रूकने के बाद उन्हें एमडी दी जाती हैं. माल मिलने पर युवक ट्रेन से रवाना हो जाते हैं.
* मुर्तिजापुर से दुपहिया पर आते है तस्कर
मुंबई से रवाना होने के बाद एमडी लेकर आनेवाले युवक मुर्तिजापुर उतर जाते हैं. वहां उन्हेंं दुपहिया लेकर एक युवक मिलता है और पश्चात उसी दुपहिया पर सवार होकर वे मुर्तिजापुर से भातकुली से सुकली वनारसी मार्ग से लालखडी पहुंंचते हैं. इस बाबत पूरी जानकारी क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण को मिली थी. इस जानकारी के आधार पर रविवार को उन्होंने अपने दल के साथ यह कार्रवाई करते हुए दो लोगों को दबोचकर माल जब्त कर लिया. लेकिन एक आरोपी भागने में सफल हो गया.
* इन छह आरोपियों की तलाश
पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने बताया कि यह माल गवलीपुरा में रहनेवाले शेख नाजीम शेख रहीम, शेख रहीम उर्फ ह्युगां शेख आमद, शेख नईम उर्फ राजा शेख रहीम, शेख फहीम उर्फ सोनू शेख रहीम, शेख जमीर उर्फ बाबा ह्युगां, शेख समीर शेख अमीर, गोलु अहमद आरीफ अहमद कुरेशी और चांदूर बाजार निवासी अब्बास कुरेशी के लिए लाया जा रहा था. इसमें से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. 6 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
* इन लोगाेंं ने की कार्रवाई
यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल, सहायक आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक मनीष वाकोडे, महेश इंगोले, अमोल कडू, उपनिरीक्षक गजानन सोनूने, हेड कांस्टेबल सुनील लासूरकर, फिरोड खान, सतीश देशमुख, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, मनोज ठोसर, आस्तिक देशमुख, जहीर शेख, सचिन बहाले, मंगेश लोखंडे, प्रशांत मोहोड, विकास गुडधे, अतुल संभे, मिर्झा नईम बेग, नाझीम उद्दीन सैयद, पुलिस कांस्टेबल विशाल वाकपांजर, योगेेश पवार, चेतन गुल्हाने, सागर ठाकरे, रंजीत गावंडे, राजीक रायलीवाले, सुरज चव्हाण, निखिल गेडाम, संदीप खंडारे, प्रभात पोकले, चेतन शर्मा, अजय मिश्रा, सुधीर गुडधे, चेतन कराडे, राहुल दुधे के दल ने की.





