श्री शिवकेसरी कुश्ती दंगल स्पर्धा के मैदान का हुआ भूमिपूजन

नेहरु मैदान पर 23 से 25 मार्च तक होगी राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा

* विदर्भ कुश्तीगिर संघ हव्याप्र मंडल व नमो युवक संस्था का संयुक्त आयोजन
अमरावती /दि.10 विदर्भ कुश्तीगिर संघ की मान्यता श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के सहयोग से नमो युवक संस्था द्वारा आगामी 23, 24 व 25 मार्च को अमरावती शहर में श्री शिवकेसरी राज्यस्तरीय कुश्ती स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है. जिसके लिए आज मंगलवार 10 मार्च को सुबह 10 बजे नेहरु मैदान में कुश्ती के लिए अखाडा तैयार करने हेतु भूमिपूजन किया गया. इस समय युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा ने मुहरत की कुदाल मारकर कुश्ती के आयोजन स्थल का भूमिपूजन किया.
इस अवसर पर उपमहापौर सचिन भेंडे, मनपा में वायएसपी के गुटनेता ज्ञानेश्वर उर्फ नाना आमले तथा पार्षद प्रशांत वानखडे, आशीष अतकरे, दीपक साहू सम्राट, रजनी डोंगरे, अजय जयस्वाल, गौरी मेघवानी, किशोर जाधव, सुमती ढोके, नंदा सावदे, महेश मुलचंदानी, योगेश विजयकर, अर्चना पांडे, प्रियंका पाटणे, प्रीति बनारसे के साथ ही फिरोज खान विशेष तौर पर उपस्थित थे.
आगामी 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने जा रही श्री शिवकेसरी कुश्ती स्पर्धा के आयोजक व नमो युवक संस्था के अध्यक्ष करण डेंढवाल ने इस आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि, इस स्पर्धा के तहत राज्यस्तर पर 71 हजार रुपए का प्रथम व 41 हजार रुपए का द्वितीय तथा विदर्भ स्तर पर 41 हजार रुपए का प्रथम व 31 हजार रुपए का द्वितीय नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. साथ ही आयु व वजन गट निहाय ली जानेवाली कुश्ती स्पर्धा के लिए भी अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. उद्घाटन अवसर पर नमो युवक संस्था के सागर मर्दाने, राकेश मर्दाने, दिनेश डोले, नागेश सारसर, अजय ढेंडवाल, गोलु अठवाल, सूरज बोयत, तिलक ढेंडवाल, नितेश गोचर, विक्की चावरे, समीर डोंगरे, लखन शेरेकर, क्रिष्णा श्रीवास, राम अहिरवाल, रोहित ठाकरे, विशाल वन्ने, गोलु पार्डीकर, शुभम काकडे, उमेश संकत, रवि अडोकर, त्रिदेव ढेंडवाल, अर्जुन ढेंडवाल आदि उपस्थित थे.

Back to top button