सुनील राणा के जन्मदिन पर अंबादेवी की महाआरती
गौरक्षण में तुलादान, शहर के गणमान्यों ने दी बधाई और शुभकामनाएं

अमरावती /दि.10 – युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा के जन्मदिन के अवसर पर अमरावती शहर के प्रसिद्ध अंबादेवी और एकवीरादेवी मंदिर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर युवा स्वाभिमान पार्टी के सभी नगरसेवक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. उसी प्रकार शहर के गणमान्य ने भी सुनील राणा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी. मनपा चुनाव में वायएसपी की शानदार सफलता से वैसे भी पार्टी कार्यकर्ताओं में बडा जोश था. जन्मदिन के अवसर पर सुबह अंबादेवी और एकवीरादेवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई. इस महाआरती में युवा स्वाभिमान पार्टी के नगरसेवकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर सुनिल राणा ने देवी के समक्ष किसानों, खेत मजदूरों, आम नागरिकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की.
इसके बाद एकवीरा देवी मंदिर परिसर के गो-रक्षण केंद्र में केमी फाउंडेशन, वीरेंद्र उपाध्याय मित्र मंडल और हनुमान गढ़ी परिवार की ओर से सुनील राणा का गुड़ और अनाज के माध्यम से पारंपरिक तरीके से तुला किया गया. साथ ही अंबादेवी और एकवीरादेवी संस्थान की ओर से भी सुनिल राणा का जन्मदिन के अवसर पर विशेष सत्कार किया गया. मंदिर संस्थान के ट्रस्टियों ने उन्हें शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों की सराहना की.
इस अवसर पर आचार्य ह.भ.प. डॉ. सागर देशमुख महाराज, उपमहापौर सचिन भेंडे, अनुपमा राणा, गटनायक नाना आमले, नगरसेवक प्रा. प्रशांत आनंदराव वानखड़े, नगरसेवक संजय हिंगासपुरे, नगरसेवक सुमती ढोके, नगरसेवक अजय मदनमोहन जयस्वाल, नगरसेवक किशोर चंद्रशेखर जाधव, नगरसेवक दीपक किसनलाल साहू, नगरसेवक नंदा धनंजय सावदे, नगरसेवक सौ. रजनी राजेश डोंगरे, नगरसेवक गौरी शैलेंद्र मेघवानी, नगरसेवक डॉ. प्रीति हर्षल रेवणे, नगरसेवक महेश धनराज मुलचंदानी, नगरसेवक योगेश रघुनाथ विजयकर, नगरसेवक अर्चना अशोक पांडे, नगरसेवक प्रियंका भूषण पाटणे, नगरसेवक मिराताई कांबले, नगरसेवक मधुरा मिलिंद कहाले, नगरसेवक आशीष अतकरे, प्रशांत कावरे, विरेंद्र उपाध्याय, शैलेश मेघवानी, मनोज डहाके, राजू हरणे, आशीष कावरे, संजय चुनकीकर, कमल किशोर मालानी, सिमेश श्रॉफ, विनय तन्ना, विक्रांत कुयरे, अनीता उपाध्याय, मिथिल तिवारी, फिरोज खान, श्रीकांत शर्मा, अनुप मारोडकर, करण डेंढवाल, ऋषि काले, गंगाप्रसाद निषाद, सतीश मंत्री, मंगेश इंगोले पाटील, अमित जोशी, अविनाश गायधने, कनिका तिवारी, श्याम शर्मा, अश्विनी ढोके, प्रकाश खर्चान, देवा शेंडे, अविनाश काले, घनश्याम डकरे, शुभम कैथवास, मंगेश सोलंके, पिंटू शर्मा, संजय गायकवाड़, चंदा लांडे, राजू अंबाडकर, अशोक पांडे, भूषण पाटणे, प्रविण मेटकर, श्याम कथे, संगीता काळबांडे, वंदना जामनेकर, शोभा किटके, रवि अडोकार, महेश किल्लेकर, मीनाक्षी करवाडे आदि उपस्थित थे.
* समाजकार्य करने का प्रेरणा दिवस
आज का जन्मदिन मेरे लिए व्यक्तिगत खुशी का नहीं बल्कि समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देने वाला दिन है. देवी अंबादेवी और एकवीरादेवी की कृपा से मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिला है.
– सुनील राणा.





