मनोहर टॉवर के फ्लैट में युवक ने फांसी लगाई

हाथ की नस काटकर लटका फांसी पर

* बडनेरा शहर के यवतमाल रोड स्थित झिरी मंदिर के सामने की घटना
अमरावती/दि.10- मानसिक तनाव के चलते एक 28 वर्षीय युवक ने अपने घर में हाथ की नस काटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई हैं. यह सनसनीखेज घटना मंगलवार 10 मार्च को सुबह बडनेरा शहर के यवतमाल रोड स्थित झिरी मंदिर के पास मनोहर टॉवर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में घटित हुई. मृतक युवक का नाम सौरभ संजय भारती बताया जाता हैं.
जानकारी के मुताबिक सौरभ भारती (28) के पिता रेलवे में हैं और वह बिहार के बताए जाते हैं. लेकिन बडनेरा में कार्यरत रहने से वे यवतमाल रोड स्थित गजानन नगर परिसर के मनोहर टॉवर अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते है. उन्हें सौरभ इकलौता बेटा था. वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था. इसी के चलते उसने अपने घर में पहली हाथ की नस काटी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को सुबह परिवार के सदस्य जागे तब यह घटना प्रकाश में आयी. उसी समय प्रभाग के नगरसेवक किशोर जाधव भी परिसर की साफसफाई के लिए सफाई कर्मियों के साथ वहां पहुंचे तब उन्हें इस घटना का पता चला. उन्होंने तत्काल बडनेरा पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पुलिस ने पंचनामा कर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया. युवक के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला हैं. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button