फ्रेंड्स वेलेअर सोसायटी की जांच करें
जिलाधिकारी ने शिक्षाधिकारी को दिया आदेश

अमरावती / दि. 10 – स्थानीय हबीब नगर स्थित फ्रेंड्स वेलेअर सोसायटी में शुरू अनियमितता की जांच किए जाने के आदेश जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षाधिकारी को दिए.
इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना युवासेना के जिला समन्वयक अक्षय पवार ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि फ्रेंड्स उर्दू, इंग्लिश प्राथमिक हाईस्कूल व माध्यमिक शाला, जुनियर कॉलेज हबीबनगर में फ्रेंड्स वेलेअर सोसायटी एफ- 832 यह संस्था चलाती है. इस संस्था को अल्पसंख्यंक मान्यता प्रमाणपत्र दिया गया है. लेकिन पिछले 10 वर्षो से संस्था में विवाद शुरू है. संस्थाध्यक्ष व सचिव अपनी मनमर्जी से शासकीय नियमों का उल्लंघन शिक्षक भर्ती में कर रहे हैं. अनेक गैर व्यवहार भी संस्था द्बारा किए जा रहे हैं.
इस मामले में अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ शहर के विविध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज है. उसी प्रकार विद्यमान धर्मदाय आयुक्त अमरावती में भी प्रकरण न्याय प्रविष्ट है. वहीं फ्रेंड्स वेलेअर सोसायटी के अध्यक्ष मो. अयूब मो. युसूफ व सचिव मो. याकूब मो. हनीफ के खिलाफ जिला व सत्र न्यायालय में विविध फौजदारी व दिवानी प्रकरण न्याय प्रविष्ट है. संस्था के स्वयं घोषित अध्यक्ष व सचिव शासन की दिशाभूल कर रहे हैं. ऐसा आरोप अक्षय पवार ने किया है और उर्दू इंग्लिश प्राथमिक हाईस्कूल व माध्यमिक शाला पर प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग भी उन्होंने निवेदन द्बारा की थी. निवेदन की दखल लेकर जिलाधिकारी येरेकर ने तत्काल शिक्षाधिकारी को फ्रेंड्स वेलेअर सोसायटी की जांच करने के आदेश दिए.





