साले ने पत्थर से कुचलकर जीजा को उतारा मौत के घाट

बडनेरा थाना क्षेत्र के अंजनगांव बारी रोड पर म्हसला ग्राम की घटना

* कुछ ही घंटे में आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच की कार्रवाई
अमरावती/दि.10- बडनेरा शहर के अंजनगांव बारी रोड पर स्थित रायसोनी कॉलेज के सामने म्हसला रोड पर ईंट भट्टी पर काम करनेवाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उसी के साले ने पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी. घटना आज मंगलवार को सुबह प्रकाश में आने के बाद बडनेरा पुलिस और क्राईम ब्रांच के दल ने मृतक की शिनाख्त कर कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. मृतक का नाम मूल जबलपुर निवासी सूरज कुसूलाल यादव हैं. जबकि आरोपी का नाम अनिल धुर्वे हैं. दोनों जीजा-साले बताये जाते हैं और म्हसला ग्राम मेें रहते थे.
जानकारी के मुताबिक जबलपुर निवासी सूरज कुसूलाल यादव (45) यह अपने परिवार के साथ म्हसला ग्राम में रहता हैं और ईंट भट्टी पर काम करता हैं. मंगलवार 10 मार्च को सुबह अंजनगांव बारी रोड स्थित रायसोनी कॉलेज के सामने सेंट पीटर स्कूल की तरफ जानेवाले म्हसला मार्ग पर सूरज यादव की खून से सनी हुई लाश बरामद हुई. घटना की जानकारी बडनेरा पुलिस को मिलने के बाद थानेदार सुनील चव्हाण तत्काल अपने दल के साथ घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने वरिष्ठों को सूचित किया. जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, सहायक आयुक्त कैलाश पुंडकर, क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण का दल घटनास्थल आ पहुंचा. किसी ने पत्थर से कूचलकर हत्या करने के बाद शव म्हसला रोड पर सडक किनारे फेका रहने का अनुमान पुलिस ने लगाते हुए जांच शुरू की. मृतक की शिनाख्त सूरज यादव के रूप में हुई. वह ईंट भट्टी पर काम करता था. उसे चार बेटे भी हैं. पुलिस को यह हत्याकांड किसी परिचित व्यक्ति अथवा रिश्तेदार द्बारा किए जाने का अनुमान था. इसके मुताबिक पुलिस ने जांच शुरू की. मृतक म्हसला ग्राम में रहता रहने की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी और बच्चों से पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला का उसका साला अनिल धुर्वे भी म्हसला ग्राम में ही रहता हैं. अनिल को दो बेटी हैं. पुलिस ने जब मृतक के साले अनिल धुर्वे से पूछताछ की तो उसकी गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ. क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण ने अनिल को कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की तब उसने घटना की कबूली दी. पुलिस ने आरोपी अनिल धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया हैं. घटनास्थल पर श्वान पथक और फॉरेन्सिक दल को भी बुलाया गया था. पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने भी घटनास्थल भेंट देकर वहां का जायजा किया था. मामले की जांच बडनेरा पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button