गैस सिलेंडर दरवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस
दर्यापुर में तहसीलदार को निवेदन

अमरावती/दि.12 – घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढाये जाने का कांग्रेस ने कडा विरोध करते हुए तहसील अध्यक्ष सुधाकर भारसाकले के नेतृत्व में यहां तहसीलदार और अधिकारियों को निवेदन दिया. दरवृद्धि तुरंत रद्द करने की मांग इस समय की गई. यह भी कहा गया कि, पहले ही महंगाई ने सामान्य लोगों की कमर तोड कर रख दी है. घरेलू सिलेंडर की दरवृद्धि उनका जीना मुहाल कर देगी. मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगडेगा.
इस समय भारसाकले के साथ शहर अध्यक्ष आतीश शिरभाते, सभापति सुनील गावंडे, गजानन जाधव, प्रभाकर पाटिल, अहमद खां, रामेश्वर चव्हाण, ईश्वर बुंदेले, राजेंद्र वडाल, प्रशांत देशमुख, अमोल देशमुख, शिवाजी देशमुख, दिलीप गावंडे, डॉ. अविनाश ठाकरे, मनोज गोरेकर, नितिन गावंडे, संजय बेलोकार, अमोल जाधव, राजेंद्र नागपुरे, उद्धव नलकांडे, हबीब, दादाराव इंगले, मधु पाचे, जावेद भाई, असलम घानेवाले, श्याम विल्हेकर, प्रशांत देशमुख, प्रवीणा गावंडे, राजा खेडकर, कैलाश अघडते, प्रदीप देशमुख, दिलीप गवई, भैयासाहब टेकाडे, प्रतीक बुंदेले सहित कांग्रेसजन मौजूद थे.





