सिलेंडर के विस्फोट में भीषण आग

अकोट शहर के अहिल्याबाई होलकर कालोनी की घटना

* बडा अनर्थ टला
अकोट /दि.13 – शहर के लोहारी रोड स्थित अहिल्याबाई होलकर कालोनी क्षेत्र में गुरुवार की शाम 5 बजे भीषण आग लगने की घटना प्रकाश में आयी है. आग लगने के बाद घर में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ. जिससे संपूर्ण परिसर दहल उठा. लेकिन हादसे में कोई जीवितहानि न होने से नागरिकों ने राहत की सास ली.
विस्फोट इतना तेज था कि, आसपास के मकानों में झटके महसूस किये गये. क्षेत्रों के नागरिकों के मुताबिक सिलेंडर विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. अचानक हुए विस्फोट के बाद परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और दहशत का वातावरण निर्माण हो गया. नागरिक अपने घरों से बाहर निकल आये. बताया जाता है कि, जिस घर में यह आग लगी वहां खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलेंडर रखा हुआ था. साथ ही वहां खान-पान का सामान और अन्य सिलेंडर भी रखे थे. विस्फोट के कारण आसपास के मकानों की खिडकियों के कांच भी टूट गये और कुछ मकानों के दरवाजे और खिडकियों में दरारें आ गई. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा. अथक प्रयासों के बाद इस आग को काबू में कर लिया गया. भाग्यवश इस घटना में कोई जीवितहानि नहीं हुई. विस्फोट के कारण लगी आग से घर का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर महावितरण और ुपुलिस का दल भी घटनास्थल पहुंच गया था. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. संबंधित विभाग मामले की आगे जांच कर रहा है.

Back to top button