रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करें

नगरसेवक अजय जयस्वाल ने मनपा आयुक्त को दिया ज्ञापन

अमरावती /दि.13 – प्रभाग क्रमांक 22 के नगरसेवक अजय जयस्वाल ने गुरुवार को मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक से मुलाकात कर अशोक नगर क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की. इस संबंध में उन्होंने आयुक्त को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा.
नगरसेवक अजय जयस्वाल ने बताया कि अशोक नगर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक होते हुए होलीक्रॉस स्कूल तक का विकास कार्य कई दिनों से अधूरा पड़ा है. इससे स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मनपा आयुक्त से अनुरोध किया कि संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कर पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिल सके. इस पर आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने नगरसेवक अजय जयस्वाल को आश्वस्त किया कि उक्त विकास कार्यों को जल्द ही पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इस अवसर पर पवन भिंडा और राज भैरव भी उपस्थित थे.

Back to top button