जिले की 68 ग्रामपंचायतों में 109 रिक्त पदों के उपचुनाव घोषित
आयोग ने जारी किया कार्यक्रम, आचारसंहिता लागू, 28 अप्रैल को होगा मतदान

अमरावती/दि.18- जिले की 68 ग्राम पंचायतों में सरपंचों एवं सदस्यों के रिक्त रहनेवाले 109 पदों के लिए उपचुनाव कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग ने कल मंगलवार 17 मार्च को निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया. इसके मुताबिक 7 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी और 28 अप्रैल को मतदान होगा. इस उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित ग्रापं क्षेत्रों में चुनावी आचारसंहिता भी लागू कर दी गई है.
बता दें कि, 31 जनवरी 2026 तक रिक्त पद रहनेवाली संबंधित ग्राम पंचायतों में 24 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद चुनाव घोषित होने की प्रतीक्षा की जा रही थी. प्रचलित मानकों के अनुसार तुरंत ही उपचुनाव घोषित होना अपेक्षित था, परंतु इस बार करीब तीन सप्ताह की प्रतीक्षा करनी पडी और अब 17 मार्च को उपचुनाव घोषित होने के साथ ही इसी दिन से संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र में आचारसंहिता भी लागू कर दी गई. इन सभी ग्राम पंचायतों में नामांकन की प्रक्रिया पारंपरिक पद्धति से होगी तथा आरक्षित सीटों पर चुनाव लडनेवाले उम्मीदवारों को आवेदन के साथ ही जाति वैधता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा. हालांकि प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं रहने पर इस हेतु जाति वैधता जांच समिति के पास प्रस्ताव पेश किए जाने की सत्य प्रतिलिपी अथवा अन्य आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा दी गई है. हालांकि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 6 माह के भीतर समिति द्वारा दिए गए जाति प्रमाणपत्र को प्रस्तुत करने का हलफनामा संबंधित प्रत्याशियों को प्रस्तुत करना होगा.
* ऐसा है निर्वाचन कार्यक्रम
– तहसीलदार द्वारा नोटिस – 30 मार्च.
– नामांकन प्रक्रिया – 7 से 13 अप्रैल.
– नामांकनों की पडताल – 15 अप्रैल.
– नामांकन वापसी व चिन्ह वितरण – 17 अप्रैल.
– मतदान – 28 अप्रैल (सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक.)
– मतगणना व चुनावी नतीजे – 29 अप्रैल.
* 11 सरपंच व 98 सदस्य पद रिक्त
जिले की 68 ग्राम पंचायतों में सीधे जनता द्वारा निर्वाचित सरपंचों के 11 तथा सदस्यों के 98 पद रिक्त पडे है. इन सदस्य पदों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के सर्वाधिक 60, सर्वसाधारण प्रवर्ग के 22, अनुसूचित जाति (एससी) के 14 व नागरिकों का पिछडा प्रवर्ग (ओबीसी) के 2 पदों का समावेश है. वहीं रिक्त पडे सरपंच पदों में अनुसूचित जनजाति के 5, अनुसूचित जाति के 1, नागरिकों का पिछडा प्रवर्ग के 2 तथा सर्वसाधारण प्रवर्ग के 3 पदों का समावेश है.
* उपचुनाव वाले तहसीलनिहाय ग्रापं
चिखलदरा तहसील की 11, धारणी व मोर्शी की 9-9, अचलपुर की 8, चांदुर बाजार व भातकुली की 5-5, अंजनगांव, दर्यापुरव चांदुर रेलवे की 4-4, नांदगांव व तिवसाी की 3-3, वरुड की 2 तथा धामणगांव रेलवे तहसील की एक ग्राम पंचायत में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराया जाना ह





