खंडेलवाल ज्वेलर्स का गुढी पांडवा स्पेशल ऑफर
22 मार्च तक मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत की छूट

अमरावती / दि.19 -शहर के जाने माने ज्वेलरी शोरूम खंडेलवाल ज्वेलर्स ने गुढी पाडवा स्पेशल ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत 22 कैरेट सोने,हीरे और पोल्की ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट मिलेगी. यह ऑफर सिर्फ 22 मार्च तक शुरू रहेगा.
खंडेलवाल ज्वेलर्स द्बारा आयोजित किए गये शुभ लाभ लकी ड्रॉ मेगा
ऑफर को कस्टमर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. नागपुर शोरूम में ग्राहकों की मौजूदगी में हर हफ्ते लकी ड्रॉ पारदर्शी और ईमानदार तरीके से निकालने का कार्यक्रम संपन्न होता है और विजेताओं को जाने माने ब्रांड्स के काम के घरेलू गिफ्ट दिए जाते हैं, जिससे कस्टमर्स के बीच उत्साह और खुशी का एक खास माहौल बनता है.
1 फरवरी से 31 मई 2026 तक चलनेवाले इस मेगा ऑफर के तहत, कस्टमर्स को 15000 रूपए की हर खरीदारी पर एक लकी कूपन दिया जा रहा है. इसके जरिए कस्टमर्स हर हफ्ते के लकी ड्रॉ के साथ- साथ मेगा लकी डॉ में भी हिस्सा ले सकते हैं.
मेगा लकी ड्रॉ का पहला पुरस्कार टाटा पंच 2.0 स्मार्ट कार रखा गया है. वही दूसरे ईनाम के रूप में बजाज चेतक सी- 2501 इलेक्ट्रिक स्कूटर (हर शोरूम के लिए) रखा गया है. शोरूम मैनेजमेंट के मुताबिक, इस पहल का मकसद ज्वेलरी की शॉपिंग करते समय कस्टमर्स को त्यौहार जैसा अनुभव देना है. शोरूम में शादी की ज्वेलरी, बाइडल कलेक्शन, डेली वियर , डायमंड ज्वेलरी, प्लैटिनम ज्वेलरी और जोडियक स्टोन्स समेत ज्वेलरी की एक बडी और आकर्षक रेंज मौजूद है. खंडेलवाल ज्वेलर्स सभी कस्टमर्स से अपील करता है कि इस सुनहरे मौके पर पूरा फायदा उठाएं शॉपिंग करें,लकी कूपन पाएं और शानदार गिफ्ट जीतने का मौका पाएं. लकी कूपन की जानकारी के लिए नागपुर, यवतमाल, वरूड और हिंगोली स्थित खंडेलवाल ज्वेलर्स में संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा टोल- फ्री नंबर 1800 2681222 पर भी संपर्क कया जा सकता है.





