शितपेय में बेहोशी की दवा देकर जबरदस्ती

राजापेट थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.19युवती को शीतपेय में बेहोशी की दवा देकर उसके साथ जबरदस्ती और शादी नहीं की तो फोटो वायरल करने की धमकी देने के प्रकरण में राजापेठ पुलिस ने युवती की शिकायत पर बालाजी प्लॉट निवासी रोहन सुनील हिरूलकर (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.
जानकारी के मुताबिक रोहन हिरूलकर यह पीडिता का दूर का रिश्तेदार हैं. सात साल से वह उसे पहचानता हैं. 2019 से दोनों के बीच अच्छी पहचान है और दोनों हमेशा फोन पर बातचीत करते थे. तब वह 8 वीं कक्षा में थी. 2024 में दोनों के बीच रिलेशनशीप शुरू हुई. 4 अप्रैल 2024 को रोहन ने उसे घर बुलाया और जबरदस्ती पीडिता को शीतपेय पिलाया. थोडे समय बाद पीडिता होश में आई तब रोहन ने उसे निंबू पानी दिया. पश्चात वह घर चली गई. लेकिन भयभीत होने से उसने किसी को कुछ नहीं कहा. जुलाई 2024 में वह अपनी मां के साथ बागेश्वर धाम गई थी तब रोहन उनके साथ था. उसने पीडिता की मां के सामने उसे किस किया. भयभीत मां-बेटी पुलिस में शिकायत करनेवाली थी. लेकिन युवती द्बारा इंकार किए जाने से उस समय शिकायत दर्ज नहीं की गई. लेकिन तब से युवती ने रोहन के साथ बातचीत बंद कर दी. वह लगातार फोन करता था. 6 जुलाई 2024 को रोहन ने उसे घर बुलाया तब पीडिता उसके घर गई तब रोहन ने उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती की. पीडिता के पास नया मोबाईल था. इसके लिए रोहन ने उसे नया सीमकार्ड इस्तेमाल करने दिया. उसने युवती का इमेल लेकर उसके फोन में लॉगईन कर युवती के फोन का पूरा एक्सेस अपने पास ले लिया. उसकी मोबाईल गैलरी के सभी फोटो उसे दिखाई देते थे. इस बाबत युवती को जानकारी मिलने पर उसने रोहन से पूछताछ की तब वह टालमटोल जवाब देता रहा. अपने साथ शादी न करने पर फोटो वायरल करने की भी उसने धमकी दी. युवती ने यह बात परीजनों को बताई. पश्चात राजापेठ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

 

Back to top button