नौकरी लगाने का झांसा देकर लगाया 8 लाख रुपए का चुना
राजापेठ पुलिस ने मुंबई के युवक पर किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.19- नौकरी लगा देने का प्रलोभन देकर शहर के रेणुका विहार परिसर में रहनेवाले संजय बंसराज प्रजापति (32) नामक युवक को मुंबई के युवक द्बारा 8 लाख रुपए से ठगा रहने का मामला प्रकाश में आया हैं. शिकायत के आधार पर राजापेठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम विष्णु भीवा सुर्वे (40) हैैं.
जानकारी के मुताबिक संजय प्रजापति की वर्ष 2020 में आर्वी निवासी दिलीप चुडीवाल के माध्यम से मुंबई निवासी विष्णु सुर्वे के साथ पहचान हुई थी. दिलीप चुडिवाला यह विष्णु को संजय की ससुराल अंबा विहार कॉलोनी में साथ लेकर आया था. उस दौरान विष्णु ने कहा था कि उसकी पहचान मंत्रालय में हैं. वह किसी को नौकरी चाहिए तो लगा सकता हैं. तब विष्णु ने संजय से नौकरी पर लगा देने के लिए 50 हजार रुपए और आवश्यक कागजपत्र मांगे तब संजय ने 9545257543 क्रमांक के मोबाईल नंबर पर 9 दिसंबर 2020 को फोन-पे पर 50 हजार रुपए भेजे. लेकिन बाद में कोरोना महामारी शुरू होने से उसका काम नहीं हो पाया. बाद में विष्णु ने संजय और उसकी पत्नी को दिल्ली के उद्योग भवन में बुलाया और फिर से पैसे मांगे तब संजय ने उसे और 50 हजार रुपए दिए. पश्चात विष्णु जब अमरावती पहुंचा तो उसे ढाई लाख रुपए दिए गए. इस तरह विविध चरणों में उसे 8 लाख रुपए दिए गए. लेकिन कोई नौकरी नहीं लगी. आखिरकार विष्णु से संपर्क किया तो उसका मोबाईल बंद आ रहा है. अपने साथ ठगी होने का पता चलते ही संजय प्रजापति ने राजापेठ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुुलिस ने जालासाजी मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.





