पूर्व पार्षद ईशरतबानो के निवास पर ईद मिलन समारोह आयोजित

अमरावती/दि.19 – प्रभाग क्र. 22 की पूर्व पार्षद ईशरतबानो मन्नान खान के नईबस्ती बडनेरा स्थित निवासस्थान ‘ईशरत मंजिल’ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईद उल फितर के मौके पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. ईद के पर्व का चांद दिखने के अनुसार 20 या 21 मार्च की शाम 5 बजे से नईबस्ती बडनेरा के मोमिनपुरा में जामा मस्जिद के पास स्थित ‘ईशरत मंजिल’ में आयोजित ईद मिलन समारोह में अपने सभी परिचितों व शुभचिंतकों से उपस्थित रहने का आवाहन पूर्व पार्षद ईशरतबानो मन्नान खान तथा मन्नान खान फाउंडेशन के अध्यक्ष जावेद खान कादरी द्वारा किया गया है.

Back to top button