इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिझाईन पांच हजार वर्ग फुट में विकसित

बढते प्रतिसाद को देखते हुए बडनेरा रोड पर स्थानांतरित

* वर्कशॉप में विद्यार्थियों को दिया जाएगा मार्गदर्शन
अमरावती/दि.20 स्थानीय इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन ने सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरे करते हुए अब अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश किया है. इस सफर में संस्थान को विद्यार्थियों और अभिभावकों से उत्कृष्ट प्रतिसाद मिला है और डिज़ाइन शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान ने अपनी अलग पहचान बनाई है. बढ़ते हुए प्रतिसाद को देखते हुए संस्थान का विस्तार करते हुए अब एक बड़े और आधुनिक परिसर में स्थानांतरण किया जा रहा है. संस्थान का नया कैंपस परिक्रमा ग्रीन बडनेरा रोड पर स्थित है, जिसे लगभग 5 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है.
स्थापना से लेकर अब तक इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन, अमरावती ने 300 से अधिक विद्यार्थियों को डिज़ाइन क्षेत्र में शिक्षा देते हुए उन्हें क्रिएटिव करियर की दिशा में मार्गदर्शन दिया है. संस्थान में इंटीरियर डिज़ाइनिंग, फैशन डिज़ाइनिंग, ग्राफिक डिज़ाइनिंग, एनीमेशन एंड वीएफएक्स, युआई एंड यूएक्स डिज़ाइन, डिप्लोमा इन फोटोग्राफी तथा मेकअप एंड हेयर जैसे व्यावसायिक और कौशल आधारित कोर्स उपलब्ध हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा है कि भविष्य में डिज़ाइन और क्रिएटिव स्किल्स के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवसर उत्पन्न होंगे और विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए. इसी पृष्ठभूमि में इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन, अमरावती की ओर से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वर्कशॉप का आयोजन किया गया है. इस वर्कशॉप में विद्यार्थियों को डिज़ाइन क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा. यह वर्कशॉप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. इच्छुक विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए 8080584266 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या संस्थान के पहली मंजील, अग्रवाल बिल्डींग पंचशील टॉकीज के पास जयस्तंभ चौक, इस पते पर भेंट दे सकते हैं. डिज़ाइन क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ उठाने का आवाहन संस्थान की ओर से किया गया है.

Back to top button