राजकमल चौक पर हुई महाआरती से वातावरण हुआ भक्तिमय
आयो लाल झूलेलाल के जयघोष के साथ परिसर गूंज उठा

* राजकमल चौक से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
* वेफेअर फाउंडेशन, महोत्सव समिति तथा सिंधी समाज बंधुओं का संयुक्त उपक्रम
* हजारों की संख्या में शामिल हुए समाजबंधु
* विविध झांकियों ने शहरवासियों को किया आकर्षित
अमरावती/दि.21 – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल साई का जन्म उत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया. जिसमें धार्मिक व सामाजिक उपक्रमों के साथ झूलेलाल साई की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया.
इसके अंतर्गत शहर के हृदय स्थल राजकमल चौक से भगवान साई झुलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई. इसके पहले शोभायात्रा के 11 वें वर्ष में पहली बार राजकमल चौक पर महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेस के मनपा में प्रतिपक्ष नेता विलास इंगोले, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू शेखावत, कांग्रेस पार्षद अनिल अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री जगदीश गुप्ता, नानकराम नेभनानी, भाजपा पार्षद आशीष अतकरे, एड. प्रशांत देशपांडे, पार्षद स्नेहा लुल्ला, शिवधारा आश्रम के प.पू. संत डॉ. संतोषदेव महाराज, पूज्य पंचायत रामपुरी कैम्प अध्यक्ष इंदरलाल गेमनानी, पूज्य पंचायत कंवर नगर अध्यक्ष संतोष सबलानी, पूज्य पंचायत अनूप नगर इंदरलाल पुरसानी, पूज्य पंचायत नानक नगर, पूज्य पंचायत दस्तुर नगर, पूज्य पंचायत बडनेरा, अध्यक्ष चंदूमल बिल्दानी, किशनचंद कोटवानी, एड. वासुदेव नवलानी सहित सिंधी समाज के वरिष्ठ गाणमान्य इस कार्यक्रम में सहभागी हुए. राजकमल चौक पर महाआरती के पश्चात आमंत्रित अतिथियों व उपस्थित समाज बंधुओं ने आयो लाल झूलेलाल की धुन पर नाचते-गाते शोभायात्रा को रवाना किया.
इस कार्यक्रम में झूलेलाल जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार राजदेव, कार्याध्यक्ष रामचंद्र आहुजा, उपाध्यक्ष डेटाराम हरवाणी, थावरदास मेठानी, मोहन आहूजा, मनोहर धामेचा, सचिव सुरेश गंगवानी, सहसचिव विजय देवनानी, दिलीप संभवानी, श्रीचंद फुलवानी, कैलाश ददलानी, प्रताप मदनानी, जय मेठानी, राजकुमार दुर्गई, चंद्रलाल लुल्ला, मोतीलाल दलवानी, रवि भोजवानी, राजेश मिरानी, अमर लुल्ला, दिनेश आहुजा, साई झूलेलाल वेलफेअर फाउंडेशन के अध्यक्ष बंटी पारवानी, सचिव पवन वासवानी, कोषाध्यक्ष कैलाश दलवानी, नरेश सिरवानी, राजेश धनकानी, गोपिचंद आहुजा, महिला समिति की मीना दलवानी, पिंकी बंटी पारवानी, भावना मनोज आहुजा, सीमा नंदवानी, नीलम प्रेमचंदानी आदि उपस्थित थे. शुक्रवार 20 मार्च की शाम 5 बजे राजकमल चौक से रवाना हुई शोभायात्रा श्याम चौक, नाईक मार्केट, प्रभात टॉकिज, जवाहर मार्ग, जस्तंभ चौक आदर्श होटल से राम-लक्ष्मण संकुल, रामपुरी कैम्प होते हुए नानक नगर, कृष्णा नगर से गुजरकर सहकार नगर पहुंची. जहां देर रात इस शोभायात्रा का समापन हुआ.
शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह शरबत व प्रसाद का वितरण कर शोभायात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बहराना साहिब रहे. जिसमें अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई. इस अखंड ज्योत में मानो स्वयं साई का वास होता है. इसके अलावा शोभायात्रा में खाटू श्याम बाबा की झांकी, भगवान बालाजी की जीवित झांकी, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां काली की झांकी भी इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही. साथ ही दिंडी, वारकरी, महाकाल झांकी पथक, संदल, ढोल-ताशे- बग्गी साउंड का भी समावेश था. बैराणा साहिब की अखंड ज्योत का सहकार नगर के मैदान पर पुजन कर पल्लव साहिब के साथ उसे जल में विसर्जित किया गया. शोभायात्रा के दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई और साई झूलेलाल के जयघोष से संपूर्ण अंबानगरी गुंज उठी.





