5 वर्षों की कर बकाया राशि पर मनपा की कार्रवाई

‘माधव लॉन्स’ सील, लगातार जारी हैं अभियान

अमरावती/दि.21 – अमरावती मनपा ने कर वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दस्तूर नगर स्थित नंदनवन कॉलोनी क्षेत्र में ‘माधव लॉन्स’ नामक संपत्ति को शुक्रवार, 20 मार्च को सील कर दिया.
जानकारी के अनुसार, संपत्ति के मालिक मुकुंद दातेराव ने पिछले पांच वर्षों से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया था. इसके चलते 9 लाख 71 हजार रुपये की कर बकाया राशि लंबित हो गई थी. महानगरपालिका द्वारा बार-बार नोटिस और सूचना देने के बावजूद कर जमा नहीं किए जाने पर अंततः यह सख्त कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई सहायक आयुक्त नितीन बोबडे के नेतृत्व में कर वसूली दल द्वारा अंजाम दी गई. मनपा प्रशासन ने सभी कर बकायेदारों से शीघ्र कर जमा करने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि कर अदायगी नहीं करने वालों के खिलाफ शहर में इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Back to top button