कंपनी में निवेश के नाम पर 6.60 लाख की ठगी

आरोपी के खिलाफ धोखाधडी का अपराध दर्ज

तिवसा/दि.23 – तिवसा में एक व्यक्ति के साथ तिरूपति मार्केट टिप्स नामक कंपनी में निवेश करने अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने और बाद में पैसे वापस न करने 6 लाख 60 हजार रुपए से धोखाधडी करने का मामला सामने आया हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.
जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय शिकायतकर्ता, उपजिला अस्पताल तिवसा में कार्यरत हैं. जो फिलहाल चांदूर बाजार में रहनेवाले अकोला निवासी तुषार मनोहर ताकझुुरे (45) को पहले से जानते थे. आरोपी ने तिरूपति मार्केट टिप्स नामक कंपनी में निवेश करने पर हर महीने निवेश राशि पर 10 प्रतिशत ब्याज मिलने का लालच दिया. आरोप है कि 14 मार्च 2024 से 7 अगस्त 2025 के बीच शिकायतकर्ता ने आरोपी के बैंक खाते में ऑनलाइन कुल 9 लाख 60 हजार रुपए जमा किए. कुछ महिनों बाद जब तय अनुसार ब्याज नहीं मिला, तो शिकायतकर्ता ने आरोपी से संपर्क कर पैसे वापस मांगे. इस पर आरोपी ने 3 लाख रुपए चेक के माध्यम से वापस किए. लेकिन शेष 6 लाख 60 हजार रुपए वापस नहीं किए. महिला ने जब आरोपी से बार-बार संपर्क करना चाहा तो आरोपी संपर्क से बचता रहा. फिर उसने पैसे देने से मना कर दिया. ऐसे में महिला को पुलिस की शरण लेनी पडी. तिवसा पुलिस ने तुषार ताकझुरे को नामजद करते हुए मामले की जांच करनी शुरु कर दी है.

Back to top button