सरोदे ऑप्टीकल्स में विदर्भ का पहला झेईस विजन एक्सपर्ट स्टोर शुरु

तीन पीढियों से सरोदे ऑप्टीकल्स रख रहा सभी की आंखों का खयाल

* सरोदे ऑप्टीकल्स के तीनों प्रतिष्ठानों में झेईस विजन की सुविधा उपलब्ध
* उद्घाटन अवसर पर शहर के गणमान्य पहुंचे बधाई देने
अमरावती/दि.23 – विगत 8 दशकों से अमरावतीवासियों की आंखों का खयाल रख रहे सरोदे ऑप्टीकल्स के अमरावती शहर में राजकमल चौक, जवाहर रोड व शेगांव नाका स्थित तीनों प्रतिष्ठानों में अब झेईस विजन एक्सपर्ट स्टोर की सेवा व सुविधा उपलब्ध कराई गई है. अब अमरावतीवासियों को पहले से कहीं अधिक सुस्पष्ट व सटीक नंबर के चष्मे अत्याधुनिक तंत्रज्ञान के जरिए मिलेंगे, इस तरह की सुविधा समूचे विदर्भ क्षेत्र में केवल सरोदे ऑप्टीकल्स में ही उपलब्ध है. झेईस विजन एक्सपोर्ट स्टोर की सुविधा रहनेवाला सरोदे ऑप्टीकल्स विदर्भ क्षेत्र का एकमात्र व पहला ऑप्टीकल्स शोरुम साबित हुआ है. रविवार शाम झेईस विजन स्टोर के उद्घाटन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य तथा नेत्र चिकित्सक सुनील सरोदे और परिवार को बधाई व शुभकामनाएं देने पहुंचे थे.
80 वर्षों से चष्मे का बिजनेस
80 वर्ष पहले वामनराव सरोदे ने अमरावती शहर में चष्मे की छोटीसी दुकान शुरु की थी और उनके द्वारा लगाया गया सरोदे ऑप्टीकल्स नामक छोटासा पौधा आज देखते ही देखते विशाल वटवृक्ष में रुपांतरित हो गया है. साथ ही सरोदे परिवार की तीसरी पीढी के तौर पर सुनील सरोदे, अभय सरोदे, सचिन सरोदे व यश सरोदे द्वारा सरोदे ऑप्टीकल्स के संचालन का जिम्मा संभालने के साथ ही नए युग के आधुनिक तंत्रज्ञान को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं को अद्यावत किया जा रहा है और आधुनिकता के साथ-साथ फैशन एवं ग्राहकों की पसंद का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है. जिसके चलते सरोदे ऑप्टीकल्स में आधुनिक तंत्रज्ञान से बने लेन्स तथा फैशनेबल फ्रेम्स का शानदार संगम उपलब्ध होता है.
अत्याधुनिक लेन्स उपलब्ध, दृष्टि होगी बुढापे में भी जोरदार
अब सरोदे ऑप्टीकल्स ने अत्याधुनिक लेन्स बनाने हेतु पूरी दुनिया में विख्यात रहनेवाली झेईस कंपनी के झेईस विजय एक्सपर्ट शोरुम को अमरावतीवासियों की सेवा में उपलब्ध कराया है. जिसका पहले ही दिन अमरावती के लोगों ने बढिया रिस्पॉन्स देकर लाभ लिया. दर्जनों लोगों ने लेन्स के डॉक्टर्स के परामर्श के अनुसार ऑर्डर दिए.

Back to top button