सेंट्रींग का काम कर रहे मजदूर की बिजली का करंट लगने से मौत
गोपाल नगर परिसर की घटना, राजापेठ पुलिस कर रही जांच

अमरावती/दि.23 – स्थानीय गोपाल नगर परिसर में दिलीप राणे के घर के पास चल रहे निर्माण कार्य पर काम करनेवाले रितेश विनोद लोणारे (29, चवरे नगर) नामक मजदूर की सेंट्रींग का काम करते समय बिजली का करंट लगने के चलते मौत हो गई. राजापेठ पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है.
जानकारी के मुताबिक रितेश चवरे विगत 6 मार्च को सुबह 11 बजे के आसपास गोपाल नगर परिसर स्थित निर्माण कार्य की साईड पर सेंट्रींग का काम कर रहा था, तभी उसके हाथ में रहनेवाली टॉमी पास में ही स्थित विद्युत तार के संपर्क में आ गई थी. जिसके बाद बिजली का जोरदार झटका लगने की वजह से रितेश लोणारे उपर से नीचे गिर पडा था. जिसे तुरंत ही इलाज के लिए इर्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से उसे एक्झॉन हॉस्पिटल और फिर सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में रेफर किया गया. लेकिन 22 मार्च की सुबह 4.40 बजे इलाज के दौरान रितेश लोणारे की मौत हो गई. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करते हुए जांच करनी शुरु कर दी है.





