‘साथ जीयेंगे साथ मरेंगे’ कहावत के मुताबिक दंपति ने ली अंतिम सांस

अमरावती जिले के हाथखेडा ग्राम की घटना, गांव में शोक

अमरावती/दि.25 – ‘साथ जीयेंगे साथ मरेंगे’ कहावत के मुताबिक वृध्दावस्था में एक दम्पति ने एक ही दिन कुछ घंटो के अंतर पर दम तोड दिया. इस घटना से संपूर्ण गांव में शोक व्याप्त हैं. यह घटना अमरावती जिले के हाथखेडा गांव में घटित हुई.
जानकारी के मुताबिक हाथखेडा गांव निवासी विश्वासराव नत्थू गवई (75) और उसकी पत्नी येणुबाई विश्वासराव गवई (70) नामक यह दम्पति पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. लेकिन वृध्दावस्था में यह दम्पति एक-दूसरे का ध्यान रखते थे. परिवार के सदस्यों ने भी उनकी देखरेख में कोई कमी नहीं रखी थी. लेकिन गवई दम्पति की हालत दिनोंदिन नाजूक होती चली गई और आखिर में इस दम्पति ने कुछ घंटों के अंतर में अंतिम सांस ली. एक ही दिन गवई दम्पति का निधन होने से गवई परिवार समेत संपूर्ण गांव में शोक की लहर छा गई. शोकाकुल वातावरण में विश्वासराव गवई और येणुबाई गवई का अंतिम संस्कार किया गया. इस अवसर पर परिवार की पांडुरंग गवई, दिलीपराव गवई, शेषराव गवई, प्रकाश गवई, भारत गवई, प्रशांत गवई, विद्यादन गवई, स्वप्निल गवई व अमरावती के सिध्दार्थ ग्रुप की तरफ से सिध्दार्थ दामोधरे समेत ग्रामवासियों ने श्रध्दांजलि अर्पित की.

Back to top button