खेत में ले-आउट डालकर की प्लॉट की बिक्री
जालसाजी का मामला दर्ज, मोर्शी शहर की घटना

अमरावती/दि.25- मोर्शी थाना क्षेत्र के मौजा दुर्गवाडा खेत शिवार में एक किसान के खेत की खरीदी कर उसमें ले-आउट डालकर प्लॉट की परस्पर बिक्री करने के साथ 25 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं. शिकायत के आधार पर मोर्शी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया हैं. आरोपी का नाम पिछडा वर्गिय गृहिनर्माण संस्था के मुख्य प्रवर्तक आनंद जयवंतराव तायडे (50) हैं.
जानकारी के मुताबिक अमरावती शहर के पुराना बायपास रोड स्थित जीवन ज्योति कॉलोनी निवासी अनिल नामदेवराव सावदेकर (63) नामक व्यक्ति का मौजा दुर्गवाडा खेत शिवार खेत सर्वे नंबर 42 में एक हेक्टेअर 35 आर खेत खरीदी कर उसमें प्लॉट गिराकर ले-आउट मंजूर कर विभिन्न व्यक्तियों को आनंद तायडे ने प्लॉट की परस्पर बिक्री कर अनिल सावदेकर के साथ 25 लाख रुपए की जालसाजी की. जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के निर्देश पर मोर्शी पुलिस ने आनंद तायडे के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया हैं.





